राजनीति

Video: ‘हिटलर की मौत मरेगा मोदी’, कांग्रेस नेता ने की PM मोदी पर विवादित टिप्पणी, भड़की BJP

Agnipath Row: अग्निपथ योजना के खिलाफ चल रहे विरोध के बीच अब पीएम मोदी की तुलना कांग्रेस के नेता ने हिटलर से की है। कांग्रेस नेता नेता सुबोध कांत सहाय ने कहा कि पीएम मोदी हिटलर की मौत मरेंगे जिसपर अब बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Jun 20, 2022 / 03:52 pm

Mahima Pandey

Modi will die Hitler’s death says Congress leader Subodh Kant Sahay

अग्निपथ योजना को लेकर जिस तरह से देश में विरोध हो रहा है उसको लेकर मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर है। विपक्षी दल इस योजना को वापस लेने की मांग कर रहे हैं, और इसे युवाओं के खिलाफ बता रहे हैं। इस बीच कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय ने एक जनसभा में पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दे डाला जिसके बाद से वो चारों तरफ से घिर गए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हिटलर की मौत मरेंगे। इस बयान से बीजेपी भड़क गई है अब पार्टी के नेताओं ने इसपर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
क्या कहा कांग्रेस नेता ने?
कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय ने हिटलर से पीएम मोदी की तुलना की है। कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा,”मुझे तो लगता है कि हिटलर का सारा इतिहास इसने (मोदी) पास कर लिया है। हूडा साहब गाँव की भाषा में समझा रहे थे कि हिटलर ने भी एक ऐसा ही संस्था बनाया था उसका नाम था खाकी। सेना के बीच से उसने ये संस्था बनाई थी। मोदी हिटलर की राह चलेगा तो हिटलर की मौत मरेगा। ये याद रखना मोदी!”
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
उन्होंने अपने बयान में कहा कि “बीजेपी ने हमारी दो-दो तीन-तीन चुनी हुईं सरकारों को गिराने का काम किया है। और ये लुटेरों की सरकार मोदी जो मदारी के रूप में आकर इस देश में पूरी तरह से तानाशाही स्वरूप में आ गया है।”

BJP ने जताई कड़ी आपत्ति
इस बयान पर बीजेपी के नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, “गांधी परिवार इन चीजों को सहमति दे रहा है। कांग्रेस अपने नेताओं पर एक्शन नहीं लेती, कांग्रेस बताए क्या ये सत्याग्रह है?”
https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw
बीजेपी कार्यकर्ता प्रीति गांधी ने लिखा, “कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोध कांत सहाय ने पीएम मोदी को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की। अग्निपथ योजना के खिलाफ आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा,’मोदी हिटलर की मौत मरेगा!’ ये सोचकर ही मन कांप उठता है कि भारत पर इतने दशकों तक ऐसे शातिर लोगों का शासन था।”

सुबोधकांत सहाय ने दी सफाई
आलोचनाओं के बाद अपने बयान पर सुबोधकांत सहाय ने सफाई दी है। कांग्रेस नेता ने कहा कि हिटलर ने खाकी वाला संगठन बनाया था और वो उसी के नक्शे पर चल रहे हैं। ये एक कहावत है कि जो हिटलर की चाल चलेगा ..”

यह भी पढ़ें

बीजेपी से जुड़े सभी लोग अग्निपथ योजना का करेंगे प्रचार, जेपी नड्डा का ऐलान

Home / Political / Video: ‘हिटलर की मौत मरेगा मोदी’, कांग्रेस नेता ने की PM मोदी पर विवादित टिप्पणी, भड़की BJP

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.