30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवजोत सिंह सिद्धू बने रहेंगे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष, कल होगी आधिकारिक घोषणा

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू आज शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। हरीश रावत ने इस संबंध में जानकारी दी है, उन्होंने बताया कि कल इस संबंध में आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 14 Oct 2021, 7:55 PM IST

navjot singh sidhu will may announce withdrawal of resignation

navjot singh sidhu will may announce withdrawal of resignation

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू आज शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। हरीश रावत ने इस संबंध में जानकारी दी है, उन्होंने बताया कि कल इस संबंध में आधिकारिक घोषणा की जाएगी। बता दें कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से पहले पार्टी नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे वाले प्रकरण को खत्म करने की कोशिशों में जुटी है। इसी क्रम में आज नवजोत सिंह सिद्धू की आज कांग्रेस आलाकमान के साथ बड़ी बैठक हुई। इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह से मिलने पहुंचे। अब दोनों नेताओं की इस बैठक के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

पूर्व सीएम का आशीर्वाद लेने पहुंचे नवदंपत्ति

बता दें कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलने उनके सिसवां फार्म पर पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक सीएम चन्नी के साथ नवविवाहित पुत्र और पुत्रवधू भी थे। चन्नी के करीबियों का कहना है कि वे नवदंपत्ति को आर्शीर्वाद दिलाने कैप्टन के पास पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: कश्मीर में बढ़ती हत्याओं के बीच अमित शाह ने पाकिस्तान को दी ये चेतावनी

इस समय यह बैठक इसलिए भी अहम हो जाती है क्योंकि आज सिद्धू इस्तीफे के मुद्दे पर शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। बता दें कि बीते दिनों सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने नई सरकार में हो रही नियुक्तियों पर सवाल उठाए थे।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग