30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कश्मीर में बढ़ती हत्याओं के बीच अमित शाह ने पाकिस्तान को दी सर्जिकल स्ट्राइक की चेतावनी

जम्मू-कश्मीर में बढ़ती हत्याओं को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान को सर्जिकल स्ट्राइक की चेतावनी दी है। अमित शाह ने कहा कि वो पाकिस्तान को सबक सिखाना अच्छी तरह जानते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 14 Oct 2021, 6:29 PM IST

Amit Shah warns Pakistan of surgical strike, jammu  kashmir

Amit Shah warns Pakistan of surgical strike, jammu kashmir

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में बीते दिनों हुई 7 नागरिकों की हत्याओं के बाद से घाटी में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। वहीं अब इस मुद्दे पर गृहमंत्री अमित शाह ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। अमित शाह ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो भारत फिर से सर्जिकल स्ट्राइक करेगा। अमित शाह का कहना है कि हमें पाकिस्तान को सबक सिखाना अच्छी तरह से आता है।

अमित शाह ने दी सर्जिकल स्ट्राइक की चेतावनी
अमित शाह ने कहा कि शायद पाकिस्तान 2016 में की गई सर्जिकल स्ट्राइक को भूल गया है। अगर पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में इसी तरह आतंकवादी गतिविधियों को बढावा दिया या घाटी में आम नागरिकों की हत्या कर शांतिभंग करने की कोशिश की तो भारत को एक और सर्जिकल स्ट्राइक करनी पड़ेगी।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि साल 2016 में भारत ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक कर ये साबित कर दिया था कि हम हमलों को बर्दाश्त करने वालों में से नहीं है। इसके बाद पाकिस्तान के होश ठिकाने आ गए और काफी दिनों तक पाकिस्तान ने कश्मीर या भारत में शांतिभंग करने की कोशिश नहीं की, लेकिन अब लगता है पाकिस्तान को एक और सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में नहीं शामिल होगा कश्मीर, चाहे मेरी जान ही क्यों न जाए: फारुख अब्दु्ल्ला

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से कश्मीर में आतंकी गतिविधियां बढ़ गई हैं। हाल ही में कश्मीर में हुए आतंकी हमलों में 7 नागरिकों की मौत हो गई। इसके साथ ही आतंकियों के खिलाफ चलाए गए सेना के ऑपरेशन में 5 जवान भी शहीद हो गए थे। इसके बाद सेना ने भी जवाबी कार्रवाई में 8 आतंकियों को ढेर कर दिया।