30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान में शामिल नहीं होगा कश्मीर, चाहे मेरी जान ही क्यों न जाए : फारूक अब्दुल्ला

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला का कहना है कि कश्मीर कभी पाकिस्तान का हिस्सा नहीं बनेगा, इसके लिए चाहे मुझे गोली ही क्यों न मार दी जाए। कश्मीर भारत का हिस्सा हैं और हमेशा भारत के साथ ही रहेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 13 Oct 2021, 10:45 PM IST

farooq abdullah kashmir says never will be the part of pakistan

farooq abdullah kashmir says never will be the part of pakistan

नई दिल्ली। बीते दिनों जम्मू-कश्मीर में करीब 7 नागरिकों की हत्या के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इसी बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान सामने आया है। उनका कहना है कि कश्मीर कभी पाकिस्तान का हिस्सा नहीं बनेगा, इसके लिए चाहे मुझे गोली ही क्यों न मार दी जाए। फारूक अब्दुल्ला का कहना है कि हम भारत का हिस्सा हैं और हमेशा भारत के साथ ही रहेंगे।

हमें हत्यारों से लड़ना होगा
फारूक अब्दुल्ला ने यह बयान सरकारी स्कूल की प्राचार्य सुपिंदर कौर को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित शोकसभा में कही। अब्दुल्ला ने कहा कि ऐसी स्थिति से निपटने के लिए कश्मीर के लोगों को साहसी बनना पड़ेगा और साथ मिलकर इन हत्यारों से लड़ना होगा। जब हम साथ होंगे तो कोई हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।

फारुक अब्दुल्ला का कहना है कि हमें इन जानवरों से लड़ना होगा। कश्मीर कभी पाकिस्तान नहीं बनेगा, याद रखना। हम भारत का हिस्सा हैं और हम भारत का हिस्सा रहेंगे, चाहे जो हो जाए। उन्होंने कहा कि 1990 के दशक में जब कई लोग डर की वजह से घाटी छोड़कर चले गये थे तब सिख समुदाय ने कश्मीर को नहीं छोड़ा।

यह भी पढ़ें: गांधी पर सावरकर के पोते का बयान, नहीं मानता उन्हें राष्ट्रपिता

बता दें कि हाल ही में कश्मीर में हुए कई आतंकी हमलों में 7 नागरिकों की मौत हो गई है। इसके बाद सेना ने घाटी में अभियान चलाया, इस दौरान 5 जवान भी शहीद हो गए। जवानों की शहादत के बाद भारतीय सेना एक्शन में है और दो दिनों में चलाए गए कई आपरेशन में अब तक 8 आतंकियों को ढ़ेर कर दिया है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग