30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांधी पर सावरकर के पोते का बयान, कहा- नहीं मानता उन्हें राष्ट्रपिता

विनायक दामोदर सावरकर को लेकर देश की राजनीति एक बार फिर तेज हो गई है। विनायक दामोदर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर का कहना है कि मैं महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता नहीं मानता।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 13 Oct 2021, 9:21 PM IST

ranjit savarkar says i dont think Mahatma Gandhi is father of nation

ranjit savarkar says i dont think Mahatma Gandhi is father of nation

नई दिल्ली। महात्मा गांधी और विनायक दामोदर सावरकर को लेकर एक बार फिर से देश की राजनीति में उबाल देखने को मिल रहा है। हाल ही में संघ प्रमुख ने कहा था कि देश में सावरकर को बदनाम करने की साजिश चल रही है। अब विनायक दामोदर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने महात्मा गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता नहीं मानता। उनके इस बयान के बाद से देश की राजनीति में भूचाल आ गया है।

रंजीत सावरकर का गांधी पर बयान

रंजीत सावरकर का कहना है कि मैं महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता नहीं मानता। भारत जैसे देश में केवल एक राष्ट्रपिता नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि इस देश ने हजारों ऐसे लोगों को भुला दिया गया है, जिन्होंने देश के लिए बड़े-बड़े बलिदान दिए हैं। बता दें कि रंजीत सावरकर ने एआईएमआईएम के अध्यक्ष असुद्दीन ओवैसी के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने सावरकर को लेकर टिप्पणी की थी।

सावरकर को बदनाम करने की साजिश
दरअसल, हाल ही में संघ प्रमुख मोहन भागवत और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि देश में सावरकर को बदनाम करने की मुहिम चल रही है। ऐसे में लोगों को उनके बारे में जानने की जरूरत है। इसके जवाब में हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आज इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: संघ प्रमुख मोहन भागवत का बयान, देश में चल रही सावरकर को बदनाम करने की साजिश

ओवैसी ने आगे कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब महात्मा गांधी की बजाय सावरकर को राष्ट्रपिता बना दिया जाएगा। ओवैसी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अब सावरकर के पोते रंजीत का यह बयान सामने आया है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग