29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan : ‘नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकारों का बहिष्कार हो’, बालमुकुंदाचार्य ने IAS शिखर अग्रवाल को लेकर कही बड़ी बात

Rajasthan : आईएएस शिखर अग्रवाल को एपीओ किए जाने के मामले में भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य ने गुरुवार को कहा कि यदि किसी ने गलत किया है तो उसे इसका परिणाम भुगतना होगा। साथ ही बालमुकुंदाचार्य बोले कि नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार देश का खा रहे, इनका बहिष्कार हो।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 29 Oct 2026, 8:37 PM IST

ias shikhar agarwal apo balmukundacharya said big thing

Rajasthan : भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य। फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan : आईएएस शिखर अग्रवाल को एपीओ किए जाने के मामले में भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य ने गुरुवार को कहा कि किसी भी अधिकारी के खिलाफ शिकायत या अनियमितता सामने आने पर नियमानुसार जांच और कार्रवाई की जाती है। यदि किसी ने गलत किया है तो उसे इसका परिणाम भुगतना होगा। भजनलाल सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। पिछले ढाई वर्षों में शिकायतों के आधार पर अधिकारियों के खिलाफ निलंबन, एपीओ और अन्य जरूरी कार्रवाई की गई है। भाजपा विधायक के घर चोरी की घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जयपुर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताए जाने के सवाल पर विधायक बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि पिछले ढाई वर्षों में राजस्थान सरकार ने चोरों, उठाईगीरों और माफिया पर लगाम लगाई है।

विधायक बालमुकुंदाचार्य ने कांग्रेस शासनकाल में अपराध और पुलिस थानों में दर्ज बलात्कार के मामलों का जिक्र करते हुए भाजपा सरकार की कार्रवाई का बचाव किया। विधायक बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि यदि कहीं कोई कमी सामने आती है तो उसे भी ठीक किया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि राजस्थान में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार आगे भी कदम उठाती रहेगी।

नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकारों का बहिष्कार हो - बालमुकुंदाचार्य

फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के 'मैं फख्र के साथ कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं' वाले बयान पर सियासत गरमा गई है। भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य ने गुरुवार को इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए ऐसे कलाकारों के बहिष्कार की अपील की। उन्होंने कहा कि मैं देश की जनता से भी अपील करता हूं कि, ऐसे कलाकार का बहिष्कार करना चाहिए, जो देश विरोधी ताकतों के साथ हैं। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को मीडिया के सवाल के जवाब में बालमुकुंदाचार्य ने शब्दों की मर्यादा की परे जाकर शब्दावली का भी प्रयोग किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग अपने बयानों के जरिए देश में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश करते हैं।

मोदी के परिवार के खिलाफ की गई कथित टिप्पणियों से बालमुकुंदाचार्य नाराज

प्रधानमंत्री मोदी के परिवार के खिलाफ की गई कथित टिप्पणियों को लेकर बालमुकुंदाचार्य ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और रॉबर्ट वाड्रा का नाम लेते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आत्ममंथन करने की जरूरत है। प्रधानमंत्री के परिवार के संबंध में कथित अपमानजनक टिप्पणियों पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में चुना। जनता ने गुजरात मॉडल और विकास के मुद्दे पर नेतृत्व को समर्थन दिया है। उन्होंने कांग्रेस से आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति छोड़कर अपने प्रदर्शन की समीक्षा करने को कहा।

सभी दलों का चुनाव कराती हैं चुनावी संस्थाएं

भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य ने चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं पर सवाल उठाने को लेकर भी कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चुनावी संस्थाएं सभी दलों के चुनाव कराती हैं और कांग्रेस भी कई जगह जीत हासिल कर चुकी है। लगातार चुनावी हार के कारणों पर विचार करने के बजाय आरोप लगाने से समस्या का समाधान नहीं होगा। उन्होंने कांग्रेस को सदन में मुद्दे उठाने की सलाह दी।

अपनी राजनीति में बदलाव लाए कांग्रेस

बालमुकुंदाचार्य ने राम मंदिर के मुद्दे पर कांग्रेस की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने मंदिर से जुड़े कार्यक्रमों का विरोध किया था। उन्होंने कांग्रेस पर राम भक्तों, सनातन परंपरा और राम सेतु से जुड़े मामलों में विरोधी रुख अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी राजनीति में बदलाव लाना चाहिए और देश के विकास से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।