29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : मौसम विभाग का नया अपडेट, करवा चौथ पर राजस्थान के इन 5 संभागों में चांद के दीदार का करना होगा लंबा इंतजार

Weather Update : मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार आज 29 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखी हुई महिलाओं को चांद के दीदार के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के इन 5 संभाग के कुछ भागों में बादल छाए रहेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 29 Oct 2026, 6:52 PM IST

karva chauth weather update rajasthan 5 division moon see wait long time

Karva Chauth Weather Update : चांद की (फाइल फोटो), जयपुर में बादल छाए हैं, कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो रही है। फोटो पत्रिका

Karva Chauth Weather Update : मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार आज 29 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखी हुई महिलाओं को चांद के दीदार के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के इन 5 संभाग के कुछ भागों में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ कमजोर होकर अवदाब में परिवर्तित हो चुका है और वर्तमान में दक्षिणी छत्तीसगढ़ क्षेत्र के ऊपर अवस्थित है। आगामी कुछ घंटों में इसके और कमजोर होने की प्रबल संभावना है। वहीं एक नए पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब व आस-पास के क्षेत्र के ऊपर एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र भी बना हुआ है। इसके प्रभाव से 29 अक्टूबर को भरतपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में बादल छाए रहे और कहीं-कहीं मेघगर्जन, 40-50 की रफ्तार से हवा चलीं और हल्की से मध्यम बारिश हुई। कुछ स्थानों पर इस दौरान ओलावृष्टि की भी खबर है।

मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी के अनुसार 30 अक्टूबर को जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन, तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की प्रबल संभावना है। 31 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने व 1 नवंबर से राज्य के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की प्रबल संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 31 अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके बाद एक नवंबर से आगामी एक सप्ताह लगभग पूरे प्रदेश में ही मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में खासतौर से पूर्वी राजस्थान में पारा 3 से 6 डिग्री तक गिर जाएगा। इससे सर्दी बढ़ेगी।

चांद का हो सकता है इंतजार लंबा

मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार आज 29 अक्टूबर की रात तक क्लाउड कवर (बादल) करीब 90 फीसदी तक रहेगा। ऐसे में करवा चौथ का व्रत रख रही महिलाओं के लिए चांद का इंतजार लंबा हो सकता है।

जयपुर में बारिश का दौर जारी

जयपुर में भी सुबह 11 बजे हल्की बारिश हुई। यहीं नहीं जयपुर में कई बार अलग-अलग स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई है। देर रात तक कई बार बारिश होने की संभावना बरकारार है। कल 30 अक्टूबर को भी राजधानी जयपुर में बारिश का अलर्ट है। सुबह से चल रही हवा की वजह से मौसम में भी ठंडक है। इस हल्की बारिश की वजह से ठंडक और बढ़ जाएगी। शाम 6.30 बजे जयपुर का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।