जयपुर। करवाचौथ… पति की लंबी उम्र, सुखी दांपत्य जीवन और अटूट विश्वास की कामना का पर्व। चांद देखकर व्रत खोलने की परंपरा के बीच राजस्थान में रिश्तों की दो ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं, जो सोचने पर मजबूर करती हैं। एक तरफ प्रेम संबंधों के विवाद में पतियों की हत्या की साजिश रचने के आरोपों में पत्नियां गिरफ्तार हुईं, तो दूसरी तरफ ऐसे बुजुर्ग दंपती भी रहे, जिनमें एक की मृत्यु के कुछ घंटों बाद दूसरे ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। कहीं रिश्तों का विवाद अपराध तक पहुंचा, तो कहीं जीवनसाथी के बिछड़ने के बाद परिवार ने एक साथ दो मौतों का दुख झेला।