29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DA Hike: इंतजार खत्म, राजस्थान के कर्मचारियों को जल्द मिलेगी डीए बढ़ने की खुशखबरी, इस बार 3 प्रतिशत डीए बढ़ने की पूरी उम्मीद

Rajasthan DA Hike Update: आपको बता दें कि राजस्थान में डीए वर्तमान में केन्द्र के समान ही है। पिछले वर्षों से राजस्थान में राज्य राज्य कर्मचारियों का डीए,केन्द्र सरकार की तर्ज पर ही बढाया जाता रहा है। केन्द्र सरकार ने बुधवार को तीन प्रतिशत डीए बढ़ोतरी की घोषणा की हैं। अब राज्य सरकार भी अपने राज्य कर्मचारियों का तीन प्रतिशत डीए बढ़ाने की पूरी उम्मीद है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh Dixit

•

Updated: 29 Oct 2026, 10:33 AM IST

Rajasthan DA Hike

Rajasthan DA Hike

Dearness Allowance 2026: जयपुर। केन्द्र सरकार के बाद अब राजस्थान सरकार भी राज्य कर्मचारियों का डीए बढ़ाने पर विचार कर रही है। पूरी उम्मीद है कि दीपावाली पर्व से पहले ही राज्य कर्मचारियों को डीए बढ़ोतरी का तोहफा मिल जाए। इस बार राजस्थान में तीन प्रतिशत डीए बढ़ने की पूरी उम्मीद जताई जा रही हैं।
आपको बता दें कि राजस्थान में डीए वर्तमान में केन्द्र के समान ही है। पिछले वर्षों से राजस्थान में राज्य कर्मचारियेां का डीए,केन्द्र सरकार की तर्ज पर ही बढाया जाता रहा है। केन्द्र सरकार ने बुधवार को तीन प्रतिशत डीए बढ़ोतरी की घोषणा की हैं। अब राज्य सरकार भी अपने राज्य कर्मचारियों का तीन प्रतिशत डीए बढ़ाने की पूरी उम्मीद है।
वर्तमान में केन्द्र सरकार में तीन प्रतिशत डीए बढने के बाद 63 प्रतिशत डीए हो गया है, वहीं अब राज्य में तीन प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद हैं। ऐसे में राजस्थान में भी राज्य कर्मचारियों को डीए 63 प्रतिशत तक हो जाएगा।

नई सैलरी में डीए बढ़कर नहीं आएगा

प्रदेश में यदि आज कल में भी डीए बढ़ने की घोषणा हो जाती है तो भी नवम्बर माह में आने वाली नई सैलरी में नकद डीए बढकर आने की कोई उम्मीद नहीं है। दीपावली से पहले घोषणा होने पर राज्य कर्मचा​रियों को डीए की बढ़ोतरी का नकद लाभ दिसम्बर माह में आने वाली सैलरी से ही हो पाएगा। वहीं जुलाई से अक्टूबर माह का बढा हुआ डीए जीपीएफ खाते में जमा हो जाएगा।

राजस्थान में पिछले वर्षों में डीए बढ़ोतरी का विवरण

आदेश जारी होने की तारीखडीए में बढ़ोतरीपुराना डीएनया डीए
25 मार्च 20234%38%42%
30 अक्टूबर 20234%42%46%
14 मार्च 20244%46%50%
24 अक्टूबर 20243%50%53%
1 अप्रैल 20252%53%55%
3 अक्टूबर 20253%55%58%
23 अप्रैल 20262%58%60%

साल में दो बार बढ़ता है डीए

सरकारी कर्मचारियों का डीए साल में दो बार बढता है। जनवरी व जुलाई के आधार पर डीए बढाया जाता है। अक्सर सरकार डीए की घोषणा मार्च व अक्टूबर में करती आई है। इसमें इनमें बकाया राशि जीपीएफ में जमा हो जाती है। अगले माह से डीए की बढी हुई राशि सैलरी में जमा होती है।

दो बार 2 प्रतिशत में बढा है डीए

पिछले कई वर्षों के डीए बढोत्तरी के आंकडे देखें तो केन्द्र व राज्य सरकार तीन व चार प्रतिशत की बढ़ोतरी करती आई है। हालांकि दो बार दो—दो प्रतिशत डीए की भी बढोत्तरी की थी। अप्रेल 2025 व अप्रेल 2026 में केन्द्र सरकार ने दो प्रतिशत डीए बढाया तो राजस्थान सरकार ने भी दो प्रतिशत ही डीए बढ़ोतरी की थी।
वर्ष 2023 में राजस्थान में डीए जहां 42 प्रतिशत था, वहीं वर्तमान में डीए 60 प्रतिशत दिया जा रहा है। अब तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की उम्मीद हैं, ऐसे में राजस्थान में भी 63 प्रतिशत डीए होने की पूरी उम्मीद है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग