18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर: पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी के घर चोरी, खिड़की से घुसा चोर; चाबियों से अलमारियां खोल चुराए नकदी-जेवर

जयपुर के सिविल लाइंस में बीजेपी विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के आवास पर चोरी हुई। राजभवन के पास स्थित बंगले से चोर लाखों का सामान ले गए। पुलिस CCTV फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Arvind Rao

•

Updated: 30 Oct 2026, 8:43 AM IST

bjp mla pratap singh singhvi

प्रताप सिंह सिंघवी के फेसबुक पेज से साभार

BJP MLA Pratap Singh Singvi: जयपुर: छबड़ा से भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी के सिविल लाइंस स्थित बंगले में बुधवार देर रात घुसा नकाबपोश चोर एक घंटे से अधिक समय तक बेखौफ होकर घूमता रहा।

चोर को पकड़ने के दो मौके मिले, लेकिन लापरवाही के चलते वह सवा लाख रुपए की नकदी और जेवर समेटकर रफूचक्कर हो गया। सोडाला थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की तलाश में जुटी है। रात करीब 2:15 बजे चोर रसोई की खिड़की तोड़कर अंदर घुसा।

सबसे पहले विधायक के पुत्र को आहट सुनाई दी, लेकिन उन्होंने इसे नौकर की आवाजाही समझकर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद चोर बेसमेंट में पहुंचा, जहां सो रहे रसोइये कमलेश के चेहरे पर उसने हाथ फेरा। कमलेश की आंख खुली, लेकिन आसपास कोई नजर नहीं आने पर वह दोबारा सो गया। सुबह जब अलमारियां खुली मिलीं और सामान बिखरा हुआ दिखाई दिया, तब चोरी का पता चला।

वीआईपी जोन की सुरक्षा पर उठे सवाल

सिविल लाइंस जैसे हाई-सिक्योरिटी जोन में बेखौफ होकर चोरी की वारदात होना पुलिस की गश्त व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है। पुलिस अब बंगले में काम करने वाले मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों का रिकॉर्ड खंगाल रही है।

परिवार और नौकर सो रहे थे

वारदात के समय विधायक सिंघवी छबड़ा गए हुए थे, जबकि बंगले में उनकी पत्नी, बेटा हर्ष, बहू, दो बच्चे, तीन नौकरानियां, दो रसोइये और बाहर चौकीदार मौजूद थे। चोर ने भूतल से लेकर पहली मंजिल और बेसमेंट तक के कमरों को खंगाला। उसने कुछ अलमारियां चाबियों से खोलकर सवा लाख रुपए नकद और आर्टिफिशियल आभूषण पार कर दिए।