29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा में बड़ा हादसा: स्कूल बस में लगी भीषण आग, कुछ देर पहले ही उतरे थे बच्चे

कोटा जिले के इटावा कस्बे के सरोवरनगर में बुधवार सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद खड़ी निजी बस में आग लग गई। दमकल ने लोगों की मदद से आग बुझाई, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Arvind Rao

•

Updated: 29 Oct 2026, 11:47 AM IST

kota school bus fire

कोटा में चलती स्कूल बस में लगी भीषण आग (पत्रिका फोटो)

Kota Etawah School Bus Fire: इटावा (कोटा): कोटा जिले के इटावा कस्बे के सरोवरनगर में बुधवार सुबह एक निजी स्कूल की बस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बस चालक की सीट के पास से आग शुरू हुई और देखते ही देखते बस से धुआं उठने लगा। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने मोहल्ले के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।

बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद खड़ी थी बस

जानकारी के अनुसार, निजी स्कूल की बस सुबह करीब आठ बजे बच्चों को स्कूल पहुंचाने के बाद मुख्य रास्ते पर खड़ी थी। सुबह करीब 8:40 बजे अचानक चालक की सीट के पास आग लग गई। बस से धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। मोहल्ले के लोगों ने नलकूपों की सहायता से आग बुझाने का प्रयास किया और प्रशासन व दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।

बस में मौजूद नहीं थे बच्चे

विद्यालय संचालक दीपचंद राठौड़ ने बताया कि बस सुबह आठ बजे बच्चों को स्कूल पहुंचा चुकी थी। इसके बाद करीब 8:40 बजे बस में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई। बस में कोई बच्चा या अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

आग लगने के कारणों का पता नहीं

बस में आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग इतनी तेजी से फैली कि दमकल टीम के मौके पर पहुंचने और आग बुझाने तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग