scriptभाजपा के ‘शत्रु’ का पटना साहिब से पत्ता साफ, मोदी का विरोध पड़ा महंगा | NDA not give ticket BJP Shatru from Patna Sahib pay cost opposing Modi | Patrika News
राजनीति

भाजपा के ‘शत्रु’ का पटना साहिब से पत्ता साफ, मोदी का विरोध पड़ा महंगा

भाजपा सांसद पार्टी के विरोध में देते रहे हैं बयान
ममता के मंच से भी दिया था मोदी के विरोध में बयान
आरजेडी के टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्लीMar 23, 2019 / 01:11 pm

Dhirendra

shatrughan sinha

भाजपा के ‘शत्रु’ का पटना साहिब से पत्ता साफ, मोदी का विरोध पड़ा महंगा

नई दिल्‍ली। सियासी कयासों के अनुरूप बॉलीवुड शॉटगन और भाजपा के शत्रु यानी शत्रुघ्न सिन्हा को पीएम मोदी का विरोध करना काफी महंगा पड़ा। इस बार भाजपा ने उन्‍हें पटना साहिब से लोकसभा का उम्‍मीदवार नहीं बनाया है। उनकी जगह केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को पार्टी ने बतौर उम्‍मीदवार मैदान में उतारा है। अब वहां से रविशंकर प्रसाद एनडीए प्रत्‍याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे।
बिहार: NDA ने किया लोकसभा की सभी सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान

विरोधियों के मंच पर दिखाई देते रहे हैं भाजपा सांसद

शत्रुघ्‍न सिन्‍हा लंबे अरसे से केंद्र सरकार और पीएम मोदी की नीतियों के विरोध में मुखर होकर बोलते रहे हैं। कई मौकों पर तो उन्‍होंने सरकार की खिंचाई करने में विरोधी दलों को भी पीछे छोड़ दिया। कभी राजद तो कभी आम आदमी पार्टी व टीएमसी के साथ शत्रुघ्न उनके मंच पर दिखाई देते रहे हैं। इस बात को लेकर उनका पार्टी नेतृत्‍व के साथ रिश्‍ता बहुत खराब हो गया था। अब पार्टी ने उन्‍हें पटना साहिब से उम्‍मीदवार नहीं बनाया है। जबकि पटना साहिब से वो वर्तमान में भाजपा सांसद हैं।
आंध्र के सीएम चंद्रबाबू नायडू का विवादित बयान, जगनमोहन रेड्डी को बताया अराजकतावादी नेता

आरजेडी से लड़ सकते हैं चुनाव

अब देखना यह है कि शॉटगन किस करवट जाएंगे। अगर इस बार वो चुनाव लड़ते भी हैं तो यह देखना ज्यादा दिलचस्प होगा की वह किस पार्टी के चुनाव चिन्‍ह पर लड़ते हैं। बताया जा रहा है कि शत्रुघ्‍न सिन्‍हा आरजेडी के टिकट पर वहां से चुनाव लड़ सकते हैं।
मोदी से नाराज क्‍यों हुए शॉटगन

शत्रुघ्न सिन्हा वाजपेयी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। मोदी सरकार में उन्हें कोई भी मंत्रालय नहीं दिया गया। इस बात से वह नाराज थे। वह पटना साहिब सीट से 2009 और 2014 में भाजपा के टिकट पर दो बार चुनाव जीतकर वहां का प्रतिनिधित्‍व कर चुके हैं।
https://twitter.com/hashtag/LokSabhaElections2019?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Political / भाजपा के ‘शत्रु’ का पटना साहिब से पत्ता साफ, मोदी का विरोध पड़ा महंगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो