राजनीति

पी चिदंबरम ने राजनाथ सिंह पर साधा निशाना, कहा – रक्षा उपकरणों के आयात पर बैन केवल ‘शब्दजाल’

पी चिदंबरम ( P Chidambaram ) ने कहा है कि देश में रक्षा उपकरणों का आयात केवल रक्षा मंत्रालय करता है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ( Defence Minister Rajnath Singh ) ने रविवार सुबह धमाका करने का वादा किया था, लेकिन उनकी घोषणा उम्मीदों के विपरीत रही।

Aug 09, 2020 / 05:40 pm

Dhirendra

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से 101 रक्षा उपकरणों के आयात पर प्रतिबंध की घोषणा को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने निशाना साधा।

नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ( Defence Minister Rajnath Singh ) की ओर से 101 रक्षा उपकरणों ( Defence Equipment ) के आयात पर प्रतिबंध ( embargo on Import ) की घोषणा को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ( Former union minister P Chidambaram ) ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आज सुबह राजनाथ सिंह ने रक्षा उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध की जो घोषणा की है, वह केवल शब्दजाल ( jargon ) है, क्योंकि उनका एकमात्र आयातक रक्षा मंत्रालय ( Defence ministry ) ही है।
https://twitter.com/PChidambaram_IN/status/1292333327584825346?ref_src=twsrc%5Etfw
कांग्रेस के वरिष्ठ नता पी चिदंबरम ने अपने ट्वीट में कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार सुबह धमाका करने का वादा किया था, लेकिन उनकी घोषणा उम्मीदों के विपरीत रही। रक्षा उपकरणों का एकमात्र आयातक रक्षा मंत्रालय है। इसलिए रक्षा उपकरणों के आयात पर कोई भी प्रतिबंध वास्तव में स्वयं पर प्रतिबंध है।
https://twitter.com/PChidambaram_IN/status/1292333329468002304?ref_src=twsrc%5Etfw
पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम ने तंज कसते हुए कहा कि रक्षा मंत्री ने रविवार को अपनी ऐतिहासिक घोषणा में जो कहा उसके लिए सचिवों को केवल मंत्री के कार्यालय आदेश ( Official Order ) की आवश्यकता थी।
कांग्रेस नेता ने कहा कि आयात पर प्रतिबंध केवल शब्दजाल है। इसका अर्थ यह है कि हम 2 से 4 साल में उन्हीं उपकरणों को बनाने की कोशिश करेंगे जिन्हें हम आज आयात करते हैं। इसके बाद आयात बंद करेंगे।
Rajnath Singh big announcement: रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा भारत, अब देश में ही बनेंगे 101 उपकरण

आपको बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार की सुबह घोषणा की कि आत्मनिर्भर भारत पहल ( Atmanirbhar Bharat Initiative ) के तहत देश में रक्षा उत्पादों का उत्पादन बढ़ाने के लिए 101 उपकरणों के आयात पर रोक लगाई जाएगी। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। ट्विट में इस बात का भी जिक्र है कि रक्षा मंत्रालय आत्मनिर्भर भारत पहल को आगे बढ़ाने के लिए अब बड़े कदम उठाने को तैयार है।

Home / Political / पी चिदंबरम ने राजनाथ सिंह पर साधा निशाना, कहा – रक्षा उपकरणों के आयात पर बैन केवल ‘शब्दजाल’

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.