script“कांग्रेस नेता के NGO को पंकजा ने दिए थे 114 करोड़ के ठेके” | Pankaja gave away tenders worth 114 crore to Congress leader's NGO | Patrika News
राजनीति

“कांग्रेस नेता के NGO को पंकजा ने दिए थे 114 करोड़ के ठेके”

महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे 206 करोड़ रूपए के ठेके बांटने के घोटाले में
फंसी हैं। वहीं इस मामले में अब एक नया मोड़ सामने आ गया है।

Jun 26, 2015 / 09:52 am

सुभेश शर्मा

pankaja munde

pankaja munde

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे 206 करोड़ रूपए के ठेके बांटने के घोटाले में फंसी हैं। वहीं इस मामले में अब एक नया मोड़ सामने आ गया है। अभी तक घोटाले को लेकर पंकजा पर निशाना साधने वाली कांग्रेस अब खुद फंसती नजर आ रही है। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक घोटाले के तार खुद कांग्रेस से जुड़े हुए हैं।

अखबार के मुताबिक पंकजा मुंडे ने एक दिन में 206 करोड़ का जो ठेका बांटा था उनमें से 114 करोड़ का ठेका सिंधुदुर्ग की महिला कांग्रेस नेता के एनजीओ को मिला है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदन्या परब सूर्यकांता महिला औद्योगिक सहकारी संस्था चलाती हैं। कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने पंकजा मुंडे के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) को शिकायत दी है। वहीं शिकायत के बाद एसीबी ने जांच शुरू कर दी है।

अखबार ने खुलासा किया है कि, 55 साल की परब तीन बार पार्षद रह चुकी हैं। वह पहले एनसीपी में थी, इसके बाद 2010 में वह कांग्रेस में शामिल हुई। परब का एनजीओ 2011 से महाराष्ट्र सरकार को चिक्की सप्लाई करता आ रहा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता नारायण राणे ने परब की सूर्यकांता फैक्ट्री का उद्घाटन किया था।

Home / Political / “कांग्रेस नेता के NGO को पंकजा ने दिए थे 114 करोड़ के ठेके”

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो