राजनीति

कैलाश जोशी के निधन पर पीएम और अमित शाह ने शोक जताया, मोदी बोले- उन्होंने बीजेपी-जनसंघ को मजबूत किया

लंबे समय से बीमार चल रहे थे कैलाश जोशी
कैलाश जोशी मध्य प्रदेश के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे
जोशी के निधन पर नेताओं ने दुख जताया

Nov 24, 2019 / 03:18 pm

Prashant Jha

कैलाश जोशी के निधन पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया शोक

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के निधन से भाजपा को बड़ी क्षति हुई है। कैलाश जोशी के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शोक जाहिर किया है। कैलाश जोशी का आज ही एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। कैलाश जोशी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह 90 साल के थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैलाश जोशी के निधन पर दुख व्यक्त किया। पीएम ने ट्वीट कर लिखा कि मध्य प्रदेश के विकास में कैलाश जोशी जी का अहम योगदान है। उन्होंने जनसंघ और बीजेपी को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की। उनके निधन से दुखी हूं। मैं अपनी संवेदना उनके परिवार के प्रति व्यक्त करता हूं, ओम शांति।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन पर कांग्रेस का बयान, बीजेपी और अजित पवार ने संविधान का मजाक उड़ाया

https://twitter.com/narendramodi/status/1198490341206134784?ref_src=twsrc%5Etfw

इस दुखद घटना पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, “मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। वह एक जमीन से जुड़े नेता थे जो सदैव जनता के हितों के लिए प्रयासरत रहे। मध्य प्रदेश में संगठन विस्तार में उनकी अहम भूमिका रही। मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।”

 

https://twitter.com/AmitShah/status/1198497868438474752?ref_src=twsrc%5Etfw
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैलाश जोशी के निधन पर कहा है कि वे राजनीति के संत थे, उनके निधन के साथ ही एक युग का अंत हो गया है।
https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1198491932306989057?ref_src=twsrc%5Etfw

आपातकाल के दौरान जेल में बंद रहे कैलाश जोशी

गौरतलब है कि कैलाश जोशी का जन्म जुलाई 1929 में हुआ था। कैलाश जोशी मध्य प्रदेश के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे, 26 जून 1977 से 17 जनवरी 1978 तक मुख्यमंत्री पद पर रहे। कैलाश जोशी जनसंघ के समय संगठन को मध्य प्रदेश में मजबूत करने के लिए काम करते रहे। 1955 में कैलाश जोशी पहली बार हाटपीपल्या नगर पालिका अध्यक्ष रहे। जोशी 1951 में वे भारतीय जनसंघ सदस्य बने आपातकाल के समय में भूमिगत रहे। 28 जुलाई, 1975 को विधान सभा के द्वार पर गिरफ्तार हुए 19 माह तक मीसा में नजरबंद रहे।

Home / Political / कैलाश जोशी के निधन पर पीएम और अमित शाह ने शोक जताया, मोदी बोले- उन्होंने बीजेपी-जनसंघ को मजबूत किया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.