scriptपंजाब: गुरदासपुर में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, पार्टी ने सिख दंगे के आरोपी को मुख्यमंत्री बनाया | PM Modi attacks on congress sikh riots kamalnath made cm political upd | Patrika News
राजनीति

पंजाब: गुरदासपुर में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, पार्टी ने सिख दंगे के आरोपी को मुख्यमंत्री बनाया

लोकसभा चुनाव में अब 6 महीनों से भी कम का समय रह गया है। इसे देखते हुए सियासी पार्टियां सभाएं और रैली करने में जुट गई हैं।

Jan 03, 2019 / 05:33 pm

Prashant Jha

pm modi

पंजाब: गुरदासपुर में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, पार्टी ने सिख दंगे के आरोपी को मुख्यमंत्री बनाया

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में अब 6 महीनों से भी कम का समय रह गया है। इसे देखते हुए सियासी पार्टियां सभाएं और रैली करने में जुट गई हैं। इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब दौरे पर हैं। पंजाब के गुरदासपुर में पीएम ने पहली चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने कांग्रेस पर सिख दंगा, किसानों की अनदेखी, रक्षा सौदे में हेराफेरी समेत कई आरोप लगाए। पंजाब की धरती से रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर सिखों की हत्या का आरोप लगाया। 84 के दंगे का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने सिख दंगे के आरोपी को मुख्यमंत्री तक बना दिया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम लिए बगैर पीएम ने कहा कि पार्टी सिख दंगे के आरोपी को प्रदेश की कमान सौंप दी है। कांग्रेस पार्टी केवल झूठ और धोखाधड़ी की राजनीति करती है।

https://twitter.com/ANI/status/1080774341560856576?ref_src=twsrc%5Etfw
कमलनाथ पर भी बड़ा हमला

मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार के आते ही वंदे मातरम् के बंद होने पर भी पीएम मोदी ने तंज कसा। पीएम ने कहा कि वंदेमातरम् बंद करने वाले से जनता को सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान पीएम ने अमरिंदर सरकार पर भी हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि डेढ़ साल में पंजाब में सिर्फ 3400 करोड़ कर्ज माफ किए गए हैं। यह किसानों के साथ भेदभाव नहीं तो और क्या है।
https://twitter.com/ANI/status/1080775320091926533?ref_src=twsrc%5Etfw
कांग्रेस पर किसानों की अनदेखी का आरोप

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर किसानों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस जबतक सत्ता में रही तबतक एमएसपी को टालती है। किसानों की कर्जमाफी कांग्रेस के लिए पंचवर्षीय योजना जैसी है। स्वामीनाथन कमेटी कि रिपोर्ट को कांग्रेस ने अनसुना किया। जिस कारण आज किसानों की स्थिति खराब है। कांग्रेस ने दशकों तक गरीबी हटाओ के नारे से ठगा। लेकिन एनडीए की सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के दिशा में काम कर रही है।
https://twitter.com/ANI/status/1080776344353550336?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Political / पंजाब: गुरदासपुर में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, पार्टी ने सिख दंगे के आरोपी को मुख्यमंत्री बनाया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो