राजनीति

Quit India Movement के बहाने PM मोदी का विपक्ष पर निशाना, बोले- भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण भारत छोड़े

Quit India Movement: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Quit India Movement के 81 साल पूरे होने के मौके पर ट्वीट कर देश के लिए अपना सब कुछ कुर्बान करने वाले नेताओं और क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Aug 09, 2023 / 11:47 am

Prashant Tiwari

 

भारत छोड़ो आंदोलन के 81 साल पूरे होने पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रांति में हिस्सा लेने वाले वीरों को याद किया है। इस दौरान उन्होंने Quit India Movement के बहाने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि आज भारत एक स्वर में कह रहा है: भ्रष्टाचार भारत छोड़ो। राजवंश भारत छोड़ो। तुष्टीकरण भारत छोड़ो।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजली

Quit India Movement के 81 साल पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर देश के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर देने वाले नेताओं और क्रांतिकारियों को अपनी श्रद्धांजली अर्पित की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले महान लोगों को श्रद्धांजलि। गांधी जी के नेतृत्व में इस आंदोलन ने भारत को औपनिवेशिक शासन से मुक्त कराने में प्रमुख भूमिका निभाई।

https://twitter.com/narendramodi/status/1689118392106786817?ref_src=twsrc%5Etfw

 

राहुल गांधी को बंगला वापस मिलने पर रविकिशन ने बताया PM मोदी का बड़प्पन, कांग्रेस बोली- बंगला प्रधानमंत्री की संपत्ती नहीं

Hindi News / Political / Quit India Movement के बहाने PM मोदी का विपक्ष पर निशाना, बोले- भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण भारत छोड़े

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.