scriptआज PM मोदी ओडिशा में फूंकेंगे चुनावी शंखनाद, 7,332 करोड़ रुपए के मेगा प्रोजेक्‍ट्स का करेंगे शिलान्‍यास | pm modi visit Odisha today launch 7,332 crore mega projects | Patrika News
राजनीति

आज PM मोदी ओडिशा में फूंकेंगे चुनावी शंखनाद, 7,332 करोड़ रुपए के मेगा प्रोजेक्‍ट्स का करेंगे शिलान्‍यास

भाजपा ओडिशा में बीजेडी प्रमुख और सीएम नवीन पटनायक को सत्‍ता से उखाड़ फेंकने की तैयारी में जुटी है।

नई दिल्लीJan 05, 2019 / 02:36 pm

Dhirendra

pm modi

आज PM मोदी ओडिशा में फूंकेंगे चुनावी शंखनाद, 7,332 करोड़ रुपए की मेगा प्रोजेक्‍ट्स का करेंगे शिलान्‍यास

नई दिल्‍ली। पीएम मोदी आज मयूरभंज पहुंचने के बाद ओडिशा में चुनावी अभियानों का आगाज करेंगे। वह मयूरभंज के बारीपदा में 7,334 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का ऑनलाइन लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। वह पार्टी की एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गोलक महापात्र ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी बारीपदा में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह 7,332 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे, जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग-215 व छह के फोरलेन एवं दो रेल लाइन के दोहरीकरण कार्य का शिलान्यास समेत इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आइओसीएल) की बालेश्वर-हल्दिया गैस पाइपलाइन का लोकार्पण एवं टाटा-बादामपहाड़ के बीच पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके अलावा पीएम छह शहरों भद्रक, जाजपुर, आसिका, केंदुझर, कटक एवं ढेंकानाल के पासपोर्ट केंद्रों का भी लोकार्पण करेंगे।
19 साल से सत्‍ता में है बीजेडी
आपको बता दें कि भाजपा ओडिशा में बीजेडी का विकल्‍प बनने के लिए जोरदार तैयारी में जुटी है। ताकि बीजेडी को सत्‍ता से बाहर करना संभव हो सके। ओडिशा में बीजेडी 19 साल से सत्‍ता में है। इस योजना के तहत ही पीएम लगातार ओडिशा का दौरान लगातार कर रहे हैं। शनिवार को उनका बारीपदा में कार्यक्रम हैं। इसके बाद 16 जनवरी को भी वो ओडिशा दौरे का उनका कार्यक्रम निर्धारित है। पीएम मे लगातार दौरे से ओडिशा भाजपा में नई जान आ गई है कार्यकर्ताओं में उत्साह है। 18 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का भी ओडिशा का एक कार्यक्रम तय है। ओडिशा प्रभारी अरुण सिंह ने कहा है कि राज्य भाजपा मिशन 120 प्लस के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है। पूर्वी भारत के विकास तथा नए ओड़िशा गठन के लिए पार्टी महत्व दे रही है।

Home / Political / आज PM मोदी ओडिशा में फूंकेंगे चुनावी शंखनाद, 7,332 करोड़ रुपए के मेगा प्रोजेक्‍ट्स का करेंगे शिलान्‍यास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो