मोदी और ममात पर गरजे राहुल गांधी राहुल गांधी ने कहा कि बंगाल में आपने सालों सीपीएम को देखा, उन्होंने एक संगठन की सरकार चलाई। फिर आपने ममता बनर्जी को चुना। जो अत्याचार सीपीएम के समय होता था, वही अत्याचार ममता बनर्जी के समय भी हो रहा है। यहां कांग्रेसियों को मारा जाता है। बंगाल को सिर्फ एक व्यक्ति चलाती हैं। क्या एक व्यक्ति को प्रदेश को चलाने देना चाहिए? बंगाल की प्रगति के लिए कांग्रेस की सरकार जरूरी है। बंगाल में कांग्रेस लड़कर अपनी सरकार बनाएगी।
केन्द्र और राज्य सरकार को राहुल ने लिया आड़े हाथ वहीं, मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। बेरोजगारों के लिए अब तक सरकार ने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि देश में जब कांग्रेस की सरकार बनेगी, तो मैं आपकी जरूरतों को पूरा करूंगा। मैं आपकी मदद करूंगा। वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि ममता ने न तो किसानों का कर्ज माफ किया और न ही रोजगार दिया। राहुल ने मालदा की जनता से कहा कि मैं आपकी मदद करूंगा। हमारा पुराना और दिल का रिश्ता है, न कि राजनीतिक रिश्ता।