राजनीति

Lockdown को लेकर Rahul Gandhi का आरोपः फ्रंट फुट की बजाय बैक फुट पर आ गए PM Modi

Congress Leader Rahul Gandhi ने साधा Modi Govt पर निशाना
बोले- Lockdown लागू करने में पूरी तरह विफल रही Modi Govt
दुनिया का एक मात्र ऐसा देश जो बीमारी बढ़ने पर खत्म कर रहा लॉकडाउन

नई दिल्लीMay 26, 2020 / 02:25 pm

धीरज शर्मा

लॉकडाउन को लेकर मोदी सरकार पर राहुल गांधी ने बोला तीखा हमला

नई दिल्ली। कोरोना संकट ( coronavirus ) के बीच एक बार फिर कांग्रेस ने मोदी सरकार ( Modi Govt ) पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने कहा है कि भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां कोरोना वायरस तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे हालातों में हम लॉकडाउन ( Lockdown ) को हटा रहे हैं। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा है कि केंद्र सरकार ( Central Govt ) के लॉकडाउन का उद्देश्य विफल हो गया है।
लॉकडाउन को लेकर फ्रंटफुट की बजाय बैकफुट पर आ गए हैं पीएम मोदी ( pm modi ) । राहुल ने कहा कि भारत एक असफल लॉकडाउन के परिणाम का सामना कर रहा है। आपको बता दें कि लॉकडाउन के बीच राहुल गांधी ने चौथी बार मीडिया से रूबरू हुए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये राहुल गांधी ने कहा लॉकडाउन के चारों चरण फेल साबित हुए हैं।
देश में 31 मई के बाद भी जारी रहेगा लॉकडाउन! मिल रहे संकेत

https://twitter.com/hashtag/COVID19?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
दाती महाराज की बढ़ सकती है मुश्किल, पुलिस के हाथ लगे अहम सबूत

बीमारी बढ़ने के वक्त खत्म कर रहे लॉकडाउन
राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरी दुनिया भारत एक मात्र ऐसा देश है जो बीमारी के बढ़ने के वक्त पर लॉकडाउन को खत्म कर रहा है। सरकार कहती है उसने जीडीपी का 10 फीसदी राहत पैकेज के रूप में दिया है। लेकिन असल में 1 फीसदी ही मिला है।
राहुल के मोदी सरकार से सवाल
राहुल ने कहा कि मैं सरकार से पूछना चाहूंगा कि आगे के लिए उसकी क्या रणनीति है।
– सरकार का प्लान बी क्या है?
– मजदूरों के लिए क्या व्यवस्था है?
– MSME को कैसे खड़ा करेंगे?
कांग्रेस नेता ने कहा, दो महीने पहले पीएम मोदी ने कोविड के खिलाफ 21 दिन की लड़ाई की बात कही थी। साथ ही कहा था कि 21 दिन में हम कोविड को हरा देंगे। चार लॉकडाउन के अब 60 दिन से अधिक हो गए हैं, लेकिन भारत में कोरोना के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
यह साफ हैं कि भारत का लॉकडाउन फेल हुआ है। पीएम का लक्ष्य हासिल नहीं हुआ है। जबकि सरकार की ओर से कहा गया था कि मई में कोविड के केस घट जाएंगे।

राहुल ने कहा कि 21 दिन में कोविड को हराने की बात मैने ने नहीं की, यह बातें राष्ट्रीय चैनल पर पीएम ने कही थी। अब सरकार को आगे की रणनीति बताना चाहिए।
कांग्रेस शासित राज्यों ने किया अच्छा काम
राहुल ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों ने बीमारी से उपजे हालात को ठीक तरह से निपटा है। लोगों को नकदी दी गई है। अनाज दिया गया और मजदूरों को उनके घर पहुंचाया। कोरोना पर भी काफी हद तक काबू कर लिया गया है।
चीन-नेपाल सीमा विवाद में पारदर्शिता लाए सरकार
राहुल ने चीन-नेपाल सीमा विवाद पर कहा कि इस विवाद के तथ्यों की जानकारी किसी को नहीं है। सरकार को पारदर्शिता से इस बारे में बताना चाहिए। वैसे भी इस पर बिना जानकारी के टिप्पणी करना ठीक नहीं है।

Home / Political / Lockdown को लेकर Rahul Gandhi का आरोपः फ्रंट फुट की बजाय बैक फुट पर आ गए PM Modi

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.