scriptराहुल गांधी ने रद्द की प्रियंका गांधी के नए सलाहकार की नियुक्ति, आशीष के खिलाफ दर्ज हैं कई मामले | Rahul gandhi cancelled appointment-priyanka-gandhi-secretary-Ashish | Patrika News
राजनीति

राहुल गांधी ने रद्द की प्रियंका गांधी के नए सलाहकार की नियुक्ति, आशीष के खिलाफ दर्ज हैं कई मामले

– बोर्ड परीक्षा पेपर लीक मामले में शामिल रहे हैं कुमार आशीष- इस मामले में बिहार कांग्रेस ने उन्‍हें कर दिया था निष्‍काषित – कुमार के खिलाफ नशे में एक लड़की से छेड़खानी का मामला दर्ज

नई दिल्लीFeb 21, 2019 / 08:41 am

Dhirendra

rahul gandhi

राहुल गांधी ने रद्द की प्रियंका गांधी के नए सलाहकार की नियुक्ति, आशीष के खिलाफ दर्ज हैं कई मामले

नई दिल्‍ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के चुनावी सलाहकारों की नियुक्ति शुरुआती दौर में ही विवादों में आ गई है। विवाद को बढ़ता देख कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार कांग्रेस से संबद्ध कुमार आशीष की नियुक्ति को तत्‍काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। अब उनके स्‍थान पर सचिन नाइक को प्रियंका गांधी का पूर्वी उत्तर प्रदेश का सलाहकार सचिव नियुक्त किया गया है। कुमार आशीष के बारे में यह खुलासा हुआ है कि बिहार में उनके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उन्‍हें बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा का पर्चा लीक कराने के मामले में कांग्रेस से निष्कासित भी किया गया था।
पुलवामा अटैक के बाद पहली बार इमरान ने फिर अलापा ‘कश्‍मीर का राग’

छेड़खानी का आरोप
प्रियंका गांधी का सलाहकार नियुक्‍त होने के बाद से मीडिया में उनके द्वारा बिहार में पेपर लीक कराने की खबरें आने लगी थीं, जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने यह कदम उठाया। इसके साथ ही आशीष पर बिहार में ही शराब पीकर लड़की से छेड़खानी करने का भी आरोप लग चुका है। आपको बात दें कल प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए तीन-तीन सचिवों की नियुक्ति हुई थी। इनमें से कुमार आशीष की नियुक्त्‍िा को रद्द कर दिया गया है। कुमार आशीष पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में बंकीपुर से चुनाव भी लड़ चुके हैं।

Home / Political / राहुल गांधी ने रद्द की प्रियंका गांधी के नए सलाहकार की नियुक्ति, आशीष के खिलाफ दर्ज हैं कई मामले

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो