राहुल गांधी ने कहा है कि मोदी जी कर्नाटक में घूम घूम कर खूब प्रचार कर रहे हैं। रैलियों में मोदी जी विकास की बात करते हैं, वह अन्य मुद्दों पर भी खूब बोलते हैं लेकिन वह अपने पार्टी के दागी नेताओं पर कब बोलेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से पोस्ट इस वीडियो में रेड्डी ब्रदर्स, बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा समेत कुल 11 नेताओं का जिक्र किया गया है, जिन पर भ्रष्टाचार और अपराध के मामले हैं।