खरगोन

राहुल गांधी की यात्रा में धक्का-मुक्की, बाउंसरों ने किया कांग्रेस नेताओं को बाहर, जमीन पर गिरे दिग्विजय सिंह

यात्रा के दौरान चौथे दिन धक्का-मुक्की होने से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह जमीन पर गिर गए, वहीं कई कांग्रेस नेताओं को बाउंसरों ने पकडक़र बाहर कर दिया,

खरगोनNov 26, 2022 / 08:30 am

Subodh Tripathi

खरगोन. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान चौथे दिन धक्का-मुक्की होने से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह जमीन पर गिर गए, वहीं कई कांग्रेस नेताओं को बाउंसरों ने पकडक़र बाहर कर दिया, पुलिसवाले भी उनका साथ देते नजर आए। ऐसे में कई कांग्रेस नेताओं को ये व्यवहार ठीक भी नहीं लगा, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर ये भी जरूरी था।
दरअसल खरगोन जिले में बड़वाह के वृंदावन गार्डन में टी ब्रेक होने पर राहुल गांधी गार्डन के अंदर पहुंचे, इसी दौरान कांग्रेस नेता भी उनके साथ अंदर घुसने लगे थे, ऐसे में धक्का मुक्की हो गई, बाउंसरों ने कई नेताओं को अंदर घुसने नहीं दिया, जबरदस्ती करने पर उन्हें पकडक़र बाहर का रास्ता भी दिखाया, इसी दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी जमीन पर गिर गए थे। जिन्हें तुरंत अन्य नेताओं ने उठा लिया।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8fu4wq

मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का चौथा दिन शुरू हो गया है, अलसुबह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथ में तिरंगा लिए चल दिए तो उनके साथ सैंकड़ों की संख्या में साथ चल रहे कांग्रेस नेताओं का काफिला भी चल दिया, शनिवार सुबह मोरटक्का से यात्रा प्रारंभ हुई, जिसमें नर्मदा नदी का पुल पार कर यात्रा ने बड़वाह विधानसभा में प्रवेश कर लिया है। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तेज रफ्तार से चल रहे हैं, ऐसे में कांग्रेस नेताओं सहित कार्यकर्ताओं को उनके साथ चलने के लिए दौड़ सी लगानी पड़ रही है।

यह भी पढ़ें : तस्वीरों में देखें- नर्मदा मैया की भक्ति में लीन राहुल गांधी

 

यह भी पढ़ें : हाथ में तिरंगा लेकर मोरटक्का से निकले राहुल-प्रियंका, साथ में दौड़ पड़ा कांग्रेस का काफिला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.