script56 नहीं 60 दिन तक राहुल ने मनाई छुट्टियां,4 देशों में घूमे थे | Rahul Gandhi travelled four countries in 60 days | Patrika News
राजनीति

56 नहीं 60 दिन तक राहुल ने मनाई छुट्टियां,4 देशों में घूमे थे

राहुल थाइलैंड के साथ कम्बोडिया, म्यांमार और वियतनाम छुट्टियां मनाने गए थे, कांग्रेस नेता सतीश शर्मा के बेटे समीर उनके साथ थे

Nov 25, 2015 / 12:20 pm

शक्ति सिंह

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की इसी साल की शुरुआत में विदेश यात्रा को लेकर खुलासा हुआ है कि वे चार दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों में छुट्टियां मनाने गए थे। एक अंग्रेजी चैनल के अनुसार राहुल थाइलैंड के साथ कम्बोडिया, म्यांमार और वियतनाम दौरे पर गए थे। इसके अनुसार राहुल 56 नहीं बल्कि 60 दिन तक देश से बाहर रहे थे।

यह है रिपोर्ट में:
राहुल गांधी 16 फरवरी को नई दिल्ली से रवाना हुए। वे 56 दिन के बजाय 60 दिन तक छुट्टी पर रहे और चार दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों में गए। वे 16 फरवरी को बैंकॉक पहुंचे और वहां एक दिन तक रूके। 17 तारीख को वे कम्बोडिया के लिए रवाना हो गए और वहां 11 दिन ठहरे। 28 फरवरी को वहां से वापस बैंकॉक आए। बैंकॉक से म्यांमार गए और एक से 21 मार्च तक वहीं ठहरे। 22 मार्च को राहुल थाइलैंड लौटे और वहां पर अयुथाया में बुद्धिस्ट हैरिटेज सेंटर घूमे। वहां वे नौ दिन तक रूके।

इसके बाद 31 मार्च को कांग्रेस उपाध्यक्ष वियतनाम के लिए रवाना हो गए जहां से वे 12 अप्रैल को वापस लौटे। 12 से 16 अप्रैल तक वे बैंकॉक में ही रूके और 16 को फिर राहुल गांधी भारत लौट आए। इस यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता सतीश शर्मा के बेटे समीर उनके साथ थे। राहुल की म्यांमार यात्रा पर एसपीजी ने सवाल उठाए थे। इसके बाद राहुल ने एसपीजी को बैंकॉक में ही रोक दिया था।

Home / Political / 56 नहीं 60 दिन तक राहुल ने मनाई छुट्टियां,4 देशों में घूमे थे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो