मचा हंगामा
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा के इस बयान का भाजपा व उनके सहयोगी दलों के सांसदों ने विरोध किया। भाजपा के सांसदों ने इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता से बयान वापस लेने पर जोर दिया। इसके बाद राज्यसभा में नारेबाजी शुरू हो गई। दोनों पक्षों की ओर से नारेबजी और हंगामे की वजह से सभापति ने राज्यसभा की कार्यकवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। इससे पहले आनंद शर्मा ने केंद्र पर आरोप लगाया कि मोदी सरकार सीबीआई, एनआर्इए, आईबी व अन्य जांच एजेंसियों के जरिए विरोधी दलों के नेताओं और कुछ वरिष्ठ नौकरशाहों को फंसाने पर उतारू है। उन्होंने केंद्र सरकार को आगाह किया कि केंद्रीय जांच एजेंसियों का सरकार दुरुपयोग न करे। ये एजेंसियां विरोधियों की आवाज को दबाने के लिए नहीं है। इसलिए इन एजेंसियों के दुरुपयोग से सरकार को बचने की जरूरत है।