scriptRTI में खुलासा, पंजाब सरकार ने केवल दो महीने में विज्ञापन पर खर्च किये 16 करोड़, अमरिंदर की पार्टी ने उठाए सवाल | RTI revealed, Punjab Govt spent Rs 16.52 crore Newspaper ads, PLC | Patrika News
राजनीति

RTI में खुलासा, पंजाब सरकार ने केवल दो महीने में विज्ञापन पर खर्च किये 16 करोड़, अमरिंदर की पार्टी ने उठाए सवाल

RTI Punjab Govt: पंजाब सरकार ने केवल महीने में न्यूजपेपर के विज्ञापन पर 16 करोड़ रुपये खर्च किये हैं। इसमें भी अधिकतर पैसे अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए खर्च किये गए हैं।

Jun 25, 2022 / 04:02 pm

Mahima Pandey

Bhagwant Mann to meet Minister of Water Power  Gajendra Shekhawat Toda

Bhagwant Mann to meet Minister of Water Power Gajendra Shekhawat Toda

पंजाब की AAP सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही विपक्ष इसपर जनता के पैसे विज्ञापन पर खर्च करने के आरोप लगाता रहा है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग के बाद अब अमरिंदर सिंह की नेतृत्व वाली पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर आप सरकार को घेरा है। पंजाब लोक कांग्रेस ने एक RTI शेयर करते हुए पंजाब कांग्रेस पर दो महीने में 16 करोड़ रुपये विज्ञापन पर खर्च करने के आरोप लगाए हैं।
पंजाब लोक कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैन्डल से ट्वीट कर लिखा, “एक और RTI ने आप सरकार की सच्चाई की पोल खोली है। दो महीने में भगवंत मान की सरकार ने 16.52 करोड़ रुपये न्यूजपेपर के विज्ञापन पर खर्च किये हैं। इसमें से 13.34 करोड़ रुपये के विज्ञापन गुजरात, हिमाचल जैसे अन्य राज्यों के समाचार पत्रों को दिए गए थे।”
https://twitter.com/AAPPunjab?ref_src=twsrc%5Etfw
अपने अगले ट्वीट में पंजाब लोक कांग्रेस ने लिखा, “क्या पंजाब सरकार जवाब दे सकती है कि जिन राज्यों में चुनाव होने हैं वहाँ आम आदमी पार्टी के राजनीतिक फायदे के लिए पंजाब की जनता के पैसे क्यों खर्च किये जा रहे हैं? शायद अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान, जो एक साथ मनाली की यात्रा पर हैं, वो पंजाब के लोगों को समझा पाएंगे कि ये शासन का कौन सा मॉडल है?”

बताते चलें कि आज हिमाचल प्रदेश के मनाली में अरविन्द केजरीवाल और भगवंत मान दोनों ही रोड शो करने वाले हैं।
यह भी पढ़ें

अवैध खनन के मामलों में और नेताओं के खिलाफ होंगे एक्शन : पंजाब विधानसभा में बोले हरजोत बैंस

पहले भी लगे हैं आरोप
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने पिछले महीने एक RTI के जरिए खुलासा किया था कि कैसे आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा अपने पहले महीने में ही 24 करोड़ रुपये विज्ञापन पर खर्च किये गए थे। इसके अलावा भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह पर 2 करोड़ रुपये खर्च करने का मामला भी सामने आया था। इस खर्च को लेकर आम आदमी पार्टी विपक्षी दलों के निशाने पर रही थी।

Home / Political / RTI में खुलासा, पंजाब सरकार ने केवल दो महीने में विज्ञापन पर खर्च किये 16 करोड़, अमरिंदर की पार्टी ने उठाए सवाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो