scriptअवैध खनन के मामलों में और नेताओं के खिलाफ होंगे एक्शन- पंजाब विधानसभा में बोले हरजोत बैंस | illegal mining cases Politicians Punjab Cabinet Minister Harjot Bains | Patrika News
राजनीति

अवैध खनन के मामलों में और नेताओं के खिलाफ होंगे एक्शन- पंजाब विधानसभा में बोले हरजोत बैंस

Punjab Assembly: पंजाब के विधानसभा में आज सवाल जवाब के दौरान खनन मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अवैध खनन के खिलाफ लिए गए एक्शन के बारे में बताया। इसके साथ ही जानकारी दी आगे और भी जांच होंगे और कई नाम सामने आ सकते हैं।

Jun 25, 2022 / 03:17 pm

Mahima Pandey

Punjab Cabinet Minister Harjot singh bains

Punjab Cabinet Minister Harjot singh bains

पंजाब विधानसभा के बजट के दूसरे दिन अवैध खनन का मुद्दा चर्चा में रहा। इस दौरान पंजाब के खनन मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने जानकारी दी कि कैसे अवैध खनन को रोका गया है जिससे राजस्व में वृद्धि भी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अवैध खनन के मामले में और नेताओं के नाम सामने आएंगे जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी। कांग्रेस विधायक सुखबिंदर सिंह सरकारिया के एक सवाल के जवाब में बैंस ने बताया कि जल्द ही खनन के मामले में हो रही धांधली की जानकारी विस्तार से दी जाएगी, इसके साथ ही इससे राजस्व बढ़ाने के रोड मैप को भी विधानसभा में पेश किया जाएगा।
दरअसल , आज पंजाब बजट सत्र के दूसरे दिन AAP विधायक अमन अरोड़ा ने खनन मंत्री से सवाल किया कि “पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विधानसभा सत्र में अवैध रेत खनन में लिप्त राजनीतिक नेताओं की 10-12 पेज की सूची के बारे में बात की थी। क्या आपको ऐसी कोई सूची मिली है?”

खनन मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “ पूर्व विधायक और कांग्रेसी नेता जोगिंदर पाल पर मामला दर्ज किया गया है। आगे और ऐसे एक्शन लिए जाएंगे। अवैध खनन के कारोबार में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।”
यह भी पढ़ें

भगवंत मान का अवैध खनन के खिलाफ एक्शन का असर, टूटी माफियाओं की कमर, डबल हुआ वैध खनन

अवैध खनन हुआ कम
कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा, “हम राज्य का बजट पेश करने के बाद सभी तथ्यों को पेश करेंगे।” हरजोत सिंह बैंस ने सदन को ये भी बताए कि कैसे मान सरकार द्वारा लिए जा रहे एक्शन के बाद से अवैध खनन में भारी कमी आई है। रेट के दामों में भी गिरावट हुई है।”

राजस्व में वृद्धि
उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में रेत की मार्केट वैल्यू 26 से 28 रुपये और बजरी की कीमत 29 से 30 रुपये चल रही है। उन्होंने जानकारी दी कि इसी एक्शन के कारण आज खनन से आने वाले राजस्व में भी वृद्धि हुई है। इस वर्ष में 16 मार्च से 22 जून तक में खनन से 30 करोड़ 8 लाख का राजस्व आया है।

यह भी पढ़ें

100 days of Bhagwant Mann government: CM मान ने 100 दिनों की सरकार में कौन से बड़े एक्शन लिए?

Home / Political / अवैध खनन के मामलों में और नेताओं के खिलाफ होंगे एक्शन- पंजाब विधानसभा में बोले हरजोत बैंस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो