scriptशशि थरूर ने फिर की मोदी की तारीफ, बलूचिस्तान पर की खिंचाई | Shashi Tharoor praises PM Modi but criticizes for Baluchistan Policy | Patrika News
राजनीति

शशि थरूर ने फिर की मोदी की तारीफ, बलूचिस्तान पर की खिंचाई

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की है

Oct 27, 2016 / 10:03 am

सुनील शर्मा

shashi tharoor

shashi tharoor

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की है। एक चैनल से खास बातचीत में थरूर ने मोदी की ऊर्जा और उनके उत्साह पर कसीदे पढ़े हैं। इससे पहले भी दूसरे मौकों पर शशि थरूर का पीएम मोदी के प्रति प्रेम नजर आता रहा है।

एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए थरूर ने पीएम की तारीफ की। थरूर ने इसके अलावा सर्जिकल स्ट्राइक का भी जिक्र किया। थरूर ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और कांग्रेस की भविष्य की रणनीति पर उनकी राय बिल्कुल स्पष्ट है। हालांकि थरूर ने बलूचिस्तान जैसे मुद्दे पर केंद्र सरकार की खिंचाई भी की है।

कांग्रेसी सांसद ने कश्मीर के साथ बलूचिस्तान के मुद्दे को उठाना सही नहीं बताया है। उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय जगत में तू-तू मैं-मैं करने जैसा जैसा लगता है। थरूर के मुताबिक हम किसी के आंतरिक मामले में दखल नहीं देते क्योंकि इससे हमारे दावे की ताकत नहीं बढ़ती।

पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय जगत में अलग-थलग करने के मुद्दे पर थरूर ने कहा कि पाकिस्तान को अलग-थलग नहीं किया जा सका है। उनके मुताबिक चीन और अमरीका सहित कई देश आज भी अलग-अलग वजहों से पाकिस्तान के साथ हैं।

Home / Political / शशि थरूर ने फिर की मोदी की तारीफ, बलूचिस्तान पर की खिंचाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो