
मोदी सरकार पर शशि थरूर का तंज, राम के नाम को बदनाम ना करो
नई दिल्ली। मॉब लिंचिंग को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर मोदी सरकार को अड़े हाथ लिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने कहा कि 2014 से 2019 के बीच मॉब लिंचिंग के बीच कई मामले बढ़े हैं। आज देश में जय श्री राम नहीं बोलने को सरेराह पीटा जा रहा है यहां तक कि उनकी हत्याएं हो रही हैं। राम के नाम पर हत्याएं हिंदू धर्म और भगवान राम का अपमान है।
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान मोदी सरकार के पिछले 6 सालों में घनटनाओं का जिक्र किया।थरूर ने कहा कि मॉब लिंचिंग की घटना की शुरुआत पुणे में मोहसिन खान की हत्या से हुई. इसके बाद मोहम्मद अखलाक को मार दिया गया, कहा गया कि उसने बीफ रखा। लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि वो बीफ था ही नहीं। अगर ये बीफ होता तो किसने उन्हें मारने का अधिकार दिया? राजस्थान में पहलू खान के पास भी गाय को ले जाने के लिए लाइसेंस था। लेकिन उसकी हत्या कर दी गई। एक चुनाव के परिणाम ने ऐसे लोगों को कुछ भी करने और किसी की भी हत्या करने की हिम्मत दे डाली है।
'मैं हिंदू हूं, लेकिन ऐसा नहीं करता'
शशि थरूर ने कहा कि एक हिंदू कभी ऐसी हरकत नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि “क्या यही हमारा भारत है? हिंदू धर्म यही कहता है? मैं भी एक हिंदू हूं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं। इसके साथ ही ये लोग जय श्रीराम के नारे लगवाते । यह हिंदू धर्म और भगवान श्रीराम का अपमान है कि उनके नाम का इस्तेमाल कर लोगों को मारा जा रहा है
Updated on:
22 Sep 2019, 4:44 PM IST
Published on:
22 Sep 2019, 1:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.