राजनीति

शीला दीक्षित का कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नाम यह था अंतिम संदेश, अंतिम सांस तक पार्टी के लिए रही फिक्रमंद

Sheila Dikshit का शनिवार को निधन
कार्यकर्ताओं को Sheila Dikshit का अंतिम संदेश
अंतिम समय तक पार्टी की जिम्मेदारियों लेकर रहीं चिंतित

Jul 21, 2019 / 01:55 pm

Mohit sharma

नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित का शनिवार को निधन हो गया। ऐसे में जहां राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं कांग्रेस में रहे उनके वजूद को लेकर तरह—तरह की बातें सामने आ रही हैं। कांग्रेस नेताओं में जिस बात का सबसे अधिक जिक्र है, वो है पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया गया उनका अंतिम संदेश।

कांग्रेस दिल्ली इकाई की अध्यक्ष रहीं शीला दीक्षित ( Sheila Dikshit Death )अपने अंतिम समय तक पार्टी की जिम्मेदारियों और फैसलों को लेकर चिंतित रहीं।

शीला दीक्षित: राजकीय सम्‍मान के साथ आज दी जाएगी अंतिम विदाई, कांग्रेस मुख्यालय पर झंडा झुका
 

दरअसल, शीला दीक्षित ( sheila dikshit died ) ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने आखिरी संदेश में कुछ खास निर्देश दिए थे।

 

Sheila Dikshit News

उनका ( sheila dikshit death News ) निर्देश था कि वह भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करें।

दिलवालों की दिल्ली को बदलने में शीला दीक्षित की रही अहम भूमिका, जानें उनकी 10 बड़ी उपलब्ध्यिां

 

Sheila Dikshit News

लेकिन उन्होंने sheila dikshit news ews ) ऐसा तब ही करने को कहा था कि जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच गतिरोध खत्म न हो।

Sheila Dikshit News

आपको बता दें कि सोनभद्र के मिर्जापुर केस को लेकर प्रियंका और योगी सरकार के बीच गतिरोध चल रहा है।

महिलाओं की सच्ची हितैषी थीं शीला दीक्षित, यूएन में बुलंद की थी भारत की आवाज

 

Sheila Dikshit News

सरकार ने उनको सोनभद्र में प्रवेश नहीं करने दिया और हिरासत में लेकर चुनार के किले में रखा।

Sheila Dikshit News

इस दौरान दिल्ली कांग्रेस के नेताओं ने शुक्रवार को शीला दीक्षित को भेजे अपने संदेश में उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी की हिरासत के खिलाफ बड़े पैमाने पर धरना प्रदर्शन की अनुमति मांगी थी।

Sheila Dikshit News
कांग्रेस नेताओं का कहना था कि उन्हें दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की अनुमति दी जाए।

Sheila Dikshit News
लेकिन शीला विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं थीं। उनके स्थान पर दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हारून यूसुफ ने उपस्थिति दर्ज कराई।

Home / Political / शीला दीक्षित का कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नाम यह था अंतिम संदेश, अंतिम सांस तक पार्टी के लिए रही फिक्रमंद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.