4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिलवालों की दिल्ली को बदलने में शीला दीक्षित की रही अहम भूमिका, जानें उनकी 10 बड़ी उपलब्धियां

sheila dikshit achievements : तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं शीला दीक्षित दिल्ली को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए शीला ने चलवाई थी लो-फ्लोर बसें
2 min read
Google source verification

•

image

Soma Roy

•

Jul 20, 2019

Sheila Dikshit achievements

नई दिल्ली। तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने वाली कांग्रेस नेता शीला दीक्षित का आज निधन हो गया। उन्होंने अपने जीवन में कई महत्वूपर्ण किए हैं। इसमें उनकी ज्यादातर भागीदारी दिल्ली की सूरत बदलने को लेकर थी। दिल्ली में मेट्रो की शुरुआत करने से लेकर कई दूसरे विकास कार्यों को बढ़ावा देने का श्रेय शीला दीक्षित को ही जाता है। आइए, आपको उनके कार्यकाल की 10 बड़ी उपलब्धियों के बारे में बताएं।

1.शीला दीक्षित ने केन्द्रीय सरकार में सन् 1976 से लेकर 1981 तक मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी।

2.शीला दीक्षित देश की पहली ऐसी महिला मुख्यमंत्री रही हैं जिन्होंने लगातार तीन बार मुख्यमंत्री पद संभाला।

3.उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए अथक प्रयास किए हैं। इन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ की महिला स्तर समिति में भारत का प्रतिनिधित्व लगातार पांच साल तक किया। वो सन् 1984 से 1989 तक इस पद पर काबिज रहीं।

शीला दीक्षित को हुई थी 23 दिनों की जेल, लगे थे ये 10 आरोप

4.हस्तकला क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए शीला दीक्षित ने ग्रामीण रंगशाला व नाट्यशालाओं का विकास किया। वह 1978 से 1984 के बीच कपड़ा निर्यातकर्ता संघ (गार्मेंट्स एक्स्पोर्टर्स एसोसियेशन) के कार्यपालक सचिव पद पर काबिज रहीं।

5.दिल्ली मेट्रो की शुरुआत में भी शीला दीक्षित ने अहम भूमिका निभाई। देश की राजधानी में पहली मेट्रो उनके ही कार्यकाल में शुरू हुई थी।

6.दिल्ली में साल 2010 में बड़े स्तर पर कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन कराने का श्रेय भी शीला दीक्षित को जाता है। उस दौरान विदेशियों को लुभाने के लिए दिल्ली का पूरा रंग रूप ही बदल दिया गया था।

7.दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए शीला दीक्षित ने लो- फ्लोर सीएनजी बसों की शुरुआत की थी। इसे उनकी बड़ी उपलब्धी के तौर पर देखा जाता है।

8.दिल्ली में बीआरटी कॉरीडोर विकसित करने में भी शीला दीक्षित ने अहम भूमिका निभाई थी।

9.दिल्ली में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए शीला दीक्षित ने जनभागीदारी सिस्टम शुरू किया था।

10.शीला दीक्षित सन् 1970 में यंग वुमन्स एसोसिएशन की अध्यक्षा भी रहीं हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान दिल्ली में दो बड़े महिला छात्रावास खुलवाए थे।