राजनीति

स्मृति ईरानी का आरोप- रफाल डील पर झूठ बोल रहे राहुल गांधी, वायुसेना पर उठा रहे सवाल

रफाल विवाद पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कहा कि झूठ लंबे समय तक टिकता नहीं है।

Dec 17, 2018 / 05:37 pm

Chandra Prakash

स्मृति ईरानी का आरोप- रफाल डील पर झूठ बोल रहे राहुल गांधी, वायुसेना पर उठा रहे सवाल

नई दिल्ली। रफाल विमान सौदा पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर विवाद जारी है। एक ओर जहां सरकार ने फैसले को लेकर तथ्यात्मक सुधार की अदालत से अपील की है, वहीं कांग्रेस पर जमकर हमले भी कर रही है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को कहा कि बीते एक वर्ष में, कांग्रेस रफाल सौदे में सिलसिलेवार झूठ फैलाकर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है।

राहुल गांधी की PM उम्मीदवारी को झटका, कमलनाथ बोले-उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की जल्दबाजी नहीं

‘लगातार झूठ बोल रहे राहुल गांधी’

पश्चिम बंगाल बीजेपी दफ्तर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को निशाना बनाते हुए ईरानी ने कहा कि कांग्रेस नेता को सौदे में कथित अनियमतिता की जानकारी के सूत्र का अवश्य ही खुलासा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘लगातार झूठ’ बोलकर कांग्रेस भारतीय वायुसेना की विश्वसनीयता पर संदेह पैदा कर रही है।

राहुल बताएं रफाल पर उनका सूत्र क्या है: ईरानी

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि झूठ हालांकि लंबे समय तक टिकता नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने सभी पहलुओं को बारीकी से देखने के बाद पूरे देश के सामने कांग्रेस द्वारा फैलाए गए झूठ का पर्दाफाश कर दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अवश्य ही लोगों को बताना चाहिए कि उनके सूचना का सूत्र कौन है? किसने उन्हें भारतीय वायुसेना को नीचा दिखाने और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर देश का अपमान करने के लिए प्रेरित किया।

‘सेना को कमजोर करने वालों के साथ कांग्रेस’

इससे पहले रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज देश में दो गुट हैं। एक सरकार का, जो हमारी सेना की ताकत बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। दूसरा गुट किसी भी कीमत पर हमारी सेना को कमजोर करना चाहता है। देश साक्षी है कि कांग्रेस उन ताकतों के साथ खड़ी है जो हमारी सेनाओं को मजबूत नहीं होने देना चाहतीं। पीएम ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि देश इस तरह के लोगों को देख रहा है, जिन्हें भारत के खिलाफ काम कर रहे देशों से समर्थन मिल रहा है। क्या कारण है कि जब हमारे कुछ नेता बोलते हैं तो पाकिस्तान के लोग तालियां बजाते हैं।

 

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.

Home / Political / स्मृति ईरानी का आरोप- रफाल डील पर झूठ बोल रहे राहुल गांधी, वायुसेना पर उठा रहे सवाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.