25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्मृति ईरानी का कांग्रेस अध्यक्ष पर तंज, फिल्मों का असर बच्चों पर पड़ता तो ‘उरी’ पहले राहुल गांधी को दिखाती

स्मृति ईरानी का कांग्रेस अध्यक्ष पर तंज, फिल्मों का असर बच्चों पर पड़ता तो 'उरी' पहले राहुल गांधी को दिखाती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 10 Feb 2019, 11:50 AM IST

नई दिल्ली। आम चुनाव से पहले नेताओं के बीच जुबानी जंग भी बढ़ गई है। अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। इस बार स्मृति ने फिल्मों के जरिये राहुल पर हमला बोला है। स्मृति ने कहा है कि अगर फिल्में देखकर हमारे बच्चों में बदलाव आता तो सबसे पहले मैं हालिया रिलीज हिंदी फिल्म उरी राहुल गांधी को दिखाती। स्मृति ने ये तंज दिल्ली के इंदिरा गांधी कला केंद्र में हुए एक कार्यक्रम के दौरान कसा।


इस दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि जब परिवार में परेशानी आती है तो परिवार की महिला ही पूरे परिवार के बारे में सोचती है। लेकिन ये गलत है कि फिल्मों का सीधा असर हमारी जिंदगी पर पड़ता है। ये मनोरंजन का साधन हैं और इन्हें इसी तरह देखना चाहिए।
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही नेताओं ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारो लगाना शुरू कर दिया है। खास तौर राहुल गांधी जहां पीएम मोदी को रफाल मुद्दे पर लगातार घेर रहे हैं वहीं मोदी सरकार के मंत्री राहुल गांधी को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।


स्मृति ईरानी का ताजा तंज भी राहुल गांधी को लेकर आया है कि फिल्मों का असर बच्चों पर पड़ता तो वे 'उरी' फिल्म सबसे पहले राहुल गांधी को दिखाती। दरअसल उरी द सर्जिकल स्ट्राइक उस सच्ची घटना पर आधारित है जब 18 सितंबर 2016 को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने जम्मू और कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय सेना के मिलिट्री बेस पर अचानक हमला कर दिया था। इस हमले में 19 जवान शहीद हुए थे। इस हमले के बाद भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए पाकिस्तान में घुस कर आतंकियों के बेस को तबाह किया था।


स्मृति ने इसी घटना पर आधारित फिल्म उरी को लेकर राहुल गांधी पर तंज कसा है। दरअसल सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर भी कांग्रेस कई बार सवाल खड़े कर चुकी है। कांग्रेस समेत भाजपा के भी कुछ नेताओं का कहना है कि सर्जिकल स्ट्राइक पहली बार नहीं हुआ ये रूटीन प्रक्रिया है।