scriptविजय माल्या को देश छोडऩे में सुब्रमण्यम स्वामी ने की मदद : कांग्रेस | Subramanium Swamy helped Vijay Mallya escape : Congress | Patrika News
राजनीति

विजय माल्या को देश छोडऩे में सुब्रमण्यम स्वामी ने की मदद : कांग्रेस

कांग्रेस के प्रवक्ता प्रमोद तिवारी ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि विजय माल्या कई सालों से स्वामी के निकटतम सहयोगी रहे हैं

Mar 15, 2016 / 06:36 pm

जमील खान

Subramanian Swamy

Subramanian Swamy

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि बैंकों के करोड़ों रुपए के देनदार विजय माल्या को देश छोडऩे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने मदद की है और इसकी पूरी जांच की जानी चाहिए। कांग्रेस के प्रवक्ता प्रमोद तिवारी ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि विजय माल्या कई सालों से स्वामी के निकटतम सहयोगी रहे हैं। वह स्वामी की पूर्व पार्टी जनता पार्टी के वर्ष 2003 से 2010 तक कार्यवाहक अध्यक्ष रहे हैं।

तिवारी ने कहा कि विजय माल्या के बारे में पूरी जानकारी अश्वयंभावी रूप से स्वामी को होनी चाहिए और उनसे इस संबंध में पूछताछ की जानी चाहिए। दोनों के संबंधों की पूरी जांच की जानी चाहिए।

Home / Political / विजय माल्या को देश छोडऩे में सुब्रमण्यम स्वामी ने की मदद : कांग्रेस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो