दूसरी तरफ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आदेश पर सेना के ऑपरेशन ब्लू स्टार की 35वीं बरसी आज है। तनाव की आशंका को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन एक महीने पहले से ही सतर्क है। इतना ही नहीं, अमृतसर में गुरुवार को किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए 3 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। बता दें कि सेना ने स्वर्ण मंदिर परिसर में छिपे चरमपंथियों को खदेड़ने के लिए 6 जून, 1984 को ऑपरेशन ब्लू स्टार चलाया था।