नई दिल्ली। भारत से वीआईपी कल्चर को खत्म करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में वाहनों पर लाल, नीली और पीली बत्ती लगाने की प्रथा को समाप्त कर दिया था। साथ ही सरकारी कामकाज में वीआईपी कल्चर से बचने की सभी को सलाह दी थी। लेकिन वीआईपी कल्चर आज भी भारत में जिंदा है। ऐसे ही एक मामले में राष्ट्रपति भवन की ओर से 30 मई को जारी शपथ ग्रहण के सिटिंग प्लान की कोडिंग न समझ पाने और वीआईपी कल्चर की मानसिकता के शिकार एनसीपी प्रमुख शरद पवार हुए।