scriptRJD की गुंडागर्दी के पर सुशील मोदी बोले – अगर मौका मिला तो ये बिहार का भी यही हाल करेंगे | Sushil Modi said on RJD hooliganism - If you get a chance, you will do same for Bihar. | Patrika News

RJD की गुंडागर्दी के पर सुशील मोदी बोले – अगर मौका मिला तो ये बिहार का भी यही हाल करेंगे

locationनई दिल्लीPublished: Mar 24, 2021 02:44:30 pm

Submitted by:

Dhirendra

बिहार विधानसभा में मंगलवार को आरजेडी ने जो किया वैसा 32 साल के अपने संसदीय इतिहास में मैंने कभी नहीं देखा।

sushil modi

सुशील मोदी ने आरजेडी की गुंडागर्दी पर जताई गंभीर चिंता।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने विधानसभा के अंदर और बाहर गुंडागर्दी और तोड़फोड़ को लेकर आरजेडी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस तरह की गुंडागर्दी, तोड़-फोड़ और हाथापाई आरजेडी के नेताओं ने की वैसा भयानक दृश्य मैंने 32 साल के अपने संसदीय जीवन में कभी नहीं देखा।
https://twitter.com/AHindinews/status/1374641165132197888?ref_src=twsrc%5Etfw
उन्होंने कहा कि अगर आरजेडी को सत्ता में आने का मौका मिल जाए तो कल वो बिहार का भी यही हाल करेंगे।

पुलिस विधेयक 2021 को बताया काला कानून

आरजेडी नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का आरोप है कि नीतीश सरकार ने कल सदन में काला कानून पेश किया। सदन में कानून पेश करने के बाद विपक्षी विधायकों को मार्शल से पिटवाने और महिलाओं का चीरहरण कराकर सीएम ने अच्छा काम नहीं किया। विधानसभा के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ। पूरा देश नीतीश कुमार से सवाल कर रहा है। उन्होंने शर्म और नैतिकता को बेच खाया है।
तेजस्वी सहित कई के खिलाफ एफआईआर

बता दें कि मंगलवार को विधानसभा में पेश बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक 2021 के खिलाफ आरजेडी की गुंडागर्दी के मामले में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव व अन्य पार्टी विधायकों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। वहीं आरजेडी के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से पटना में विधानसभा के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो