scriptबीजेपी ने दिल्ली में लगवाए विवादित पोस्टर, राजीव गांधी को बताया ‘फादर ऑफ मॉब लिचिंग’ | Tajinder Pal Singh Bagga Called Rajiv Gandhi Father of Mob lynching | Patrika News
राजनीति

बीजेपी ने दिल्ली में लगवाए विवादित पोस्टर, राजीव गांधी को बताया ‘फादर ऑफ मॉब लिचिंग’

बीजेपी के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट से इन तस्वीरों को शेयर किया है।

Aug 28, 2018 / 03:17 pm

Kapil Tiwari

BJP Poster

BJP Poster

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने एक बार फिर से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को ‘फॉदर ऑफ मॉब लिंचिंग’ करार दिया है। इस बार उन्होंने राजधानी दिल्ली की सड़कों पर राजीव गांधी के बड़े-बड़े पोस्टर, बैनर लगवा दिए हैं, जिनपर लिखा है कि राजीव गांधी द फादर ऑफ मॉब लिंचिंग। आपको बता दें कि इससे पहले बग्गा ने राजीव गांधी की जयंती पर उनको हत्यारा करार देते हुए ‘फादर ऑफ मॉब लिंचिंग’ बताया था।

दिल्ली के मुख्य चौराहों पर लगाए गए हैं ये पोस्टर

मंगलवार को तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने अपने ट्विटर अकाउंट से इन तस्वीरों को शेयर किया है। इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। दिल्ली में ये पोस्टर-बैनर मुख्य चौराहों पर लगवाए गए हैं। इसमें उन्होंने लिखा है, ‘हां, राजीव गांधी हैं, फादर ऑफ मॉब लिंचिंग।’

राहुल गांधी के बयान के जवाब में बीजेपी ने लगाए पोस्टर?

इन पोस्टर-बैनर को दिल्ली की सड़कों पर लगाए जाने के पीछे माना जा रहा है कि भाजपा की तरफ से राहुल गांधी के उस बयान का रिएक्शन है, जिसमें उन्होंने कहा था कि 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों में कांग्रेस का हाथ नहीं था और जवाब में बीजेपी ने ये पोस्टर लगवा दिए हैं। राहुल गांधी ने ये बात लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान कही थी। हालांकि बाद में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राहुल गांधी के बयान का बचाव किया था। उन्होंने कहा, ‘पूरी कांग्रेस 1984 के दंगों के जिम्मेदार नहीं हैं, कांग्रेस के सिर्फ पांच लोग दंगों के जिम्मेदार थे। इसमें सज्जन कुमार, धरमदास शास्त्री, अर्जुन दास और दो अन्य लोग शामिल थे।’

राजीव गांधी की जयंती पर किया था विवादित ट्वीट

इससे पहले राजीव गांधी की जयंती पर तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्वीट कर कहा था, ‘भारत में मॉब लिंचिंग के पिता को श्रद्धांजलि।’ इसके अलावा उन्होंने ट्वीट के जरिए एक ऑनलाइन सर्वे कराया, जिसमें लोगों से पूछा गया कि किसने सबसे ज्यादा मासूम भारतीयों को मारा? इस सवाल के ऑप्शन थे अजमल कसाब, अफजल गुरु और राजीव गांधी। इस सर्वे में करीब 89 फीसदी लोगों ने राजीव गांधी को निर्दोष मासूमों का गुनाहगार माना था।

https://twitter.com/TajinderBagga/status/1034166806494081024?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Political / बीजेपी ने दिल्ली में लगवाए विवादित पोस्टर, राजीव गांधी को बताया ‘फादर ऑफ मॉब लिचिंग’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो