scriptनीतीश कुमार पांचवीं बार CM बने, 28 मंत्रियों ने ली शपथ | Nitish Kumar Oath ceremony today | Patrika News
राजनीति

नीतीश कुमार पांचवीं बार CM बने, 28 मंत्रियों ने ली शपथ

नीतीश के बाद लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने मंत्री पद की शपथ ली और उन्हें डिप्टी सीएम बनाया जा सकता। 

Nov 20, 2015 / 03:28 pm

शक्ति सिंह

tejaswi yadav

tejaswi yadav

पटना। नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में पांचवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नीतीश के बाद लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने मंत्री पद की शपथ ली और उन्हें डिप्टी सीएम बनाया जा सकता। लालू के दूसरे बेटे तेजप्रताप को भी मंत्री बनाया गया है, उन्होंने तीसरे नंबर पर शपथ ली। तेज प्रताप काफी नर्वस नजर आए और शपथ लेने के दौरान दो-तीन बार गलत शब्द बोल गए।

उनके बाद अब्दुल बारी सिद्दीकी, विजेंद्र यादव, लल्लन सिंह, श्रवण कुमार, जयकुमार सिंह, आलोक कुमार मेहता, चंद्रिका राय, अवधेश कुमार सिंह, कृष्णनंदन वर्मा, महेश्वर हजारी, अब्दुल जलील मस्तान, रामविचार राय, शिवचन्द्र राम, मदन मोहन झा, शैलेश कुमार, कुमारी मंजू वर्मा, संतोष निराला, अब्दुल गफूर, मुनेश्वर चौधरी, अनीता देवी, चंद्रशेखर, खुर्शीद, मदन सहनी, कपिलदेव कामत और विजय प्रकाश ने मंत्री के रूप में शपथ ली।

मंत्रिमंडल में 28 मंत्री शामिल किए गए हैं और इसमें लालू के कुछ करीबी नेताओं को मजबूत पोर्टफोलियो दिए जा सकते हैं। कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि उनकी पार्टी स्पीकर पोस्ट के लिए आरजेडी और जेडीयू से बात कर रही है। नौ बार विधायक रह चुके सदानंद सिंह को स्पीकर बनाने के लिए विचार किया जा रहा है। सिंह राबड़ी देवी की सरकार में भी 2000 से 2005 तक स्पीकर रह चुके हैं।

कई मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री शामिल हुए
शपथ ग्रहण समारोह में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई, मणिपुर के मुख्यमंत्री ओ. इबोबी सिंह, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, सिक्किम के मुख्यमंत्री पी. के. चामलिंग और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री नबम तुकी शामिल हुए। इनके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री फारूख अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह भी शिरकत करेंगे।

Home / Political / नीतीश कुमार पांचवीं बार CM बने, 28 मंत्रियों ने ली शपथ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो