scriptमहाराष्ट्र में भाजपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने पार्टी छोड़ राकांपा का थामा दामन | The BJP has suffered a major setback in Maharashtra, the former MLA has quit the party and join the NCP | Patrika News
राजनीति

महाराष्ट्र में भाजपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने पार्टी छोड़ राकांपा का थामा दामन

महाराष्ट्र के नासिक से भाजपा के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री ने शुक्रवार को पार्टी का थामन छोड़कर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का हाथ थाम लिया है।

नई दिल्लीDec 07, 2018 / 08:16 pm

Anil Kumar

महाराष्ट्र में भाजपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने पार्टी छोड़ राकांपा का थामा दामन

महाराष्ट्र में भाजपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने पार्टी छोड़ राकांपा का थामा दामन

मुंबई। पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव समाप्त हो गए हैं और इसका परिणाम 11 दिसंबर को एक साथ घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव को आम चुनाव से पहले एक सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। जो भी पार्टी इसमें विजय हासिल करेगी 2019 का रास्ता उसके लिए आसान होगा। लेकिन उससे पहले नेताओं का पार्टी छोड़कर दूसरे का दामन थामने का सिलसिला भी शुरु हो गया है। इसी क्रम में भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र के नासिक से भाजपा के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री ने शुक्रवार को पार्टी का थामन छोड़कर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का हाथ थाम लिया है। बता दें कि शुक्रवार को पूर्व मंत्री प्रशांत हिरे और पूर्व एमएलसी अपूर्व हिरे अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राकांपा अध्यक्ष शरद पवार की मौजूदगी में उनकी पार्टी में शामिल हो गये। बता दें कि इस विशेष अवसर पर राकांपा की राज्य इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल, पार्टी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल भी मौजूद थे।

EVM की सुरक्षा पर कांग्रेस ने फिर उठाए सवाल, पूछा – EC बताए स्ट्रांग रूम की तरफ क्यों जा रहे हैं लोग

इससे पहले प्रशांत हिरे राकांप के ही थे सदस्य

आपको बता दें कि प्रशांत हिरे भाजपा में शामिल होने से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में ही थे। लेकिन वे किसी कारण से पार्टी छोड़ भाजपा में चले गए थे। लेकिन एक बार फिर से घर वापसी करते हुए राकांपा में शामिल हो गए हैं। प्रशांत हिरे ने आरोप लगाया है कि 2014 के आम चुनाव के बाद से ही नासिक के लोगों के लिए भाजपा सरकार ने कुछ भी नहीं किया है। इसलिए वे दोनों एक बार फिर से भाजपा छोड़कर वापस राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इधर राकांपा का कहना है कि प्रशांत हिरे और अपूर्व हिरे का नासिक के कुछ हिस्सों के साथ मालेगांव और नंदगांव के कई इलाकों में अच्छी पकड़ है जिसका फायदा लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव में पार्टी को मिल सकता है।

Home / Political / महाराष्ट्र में भाजपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने पार्टी छोड़ राकांपा का थामा दामन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो