उद्धव ने हाल ही में हुए उपचुनावों में पार्टी की करारी हार पर कहा कि भाजपा के दाम,दाम,दंड और भेद के कारण वे चुनाव हार गए। उन्होंने कहा कि अब उनकी चाणक्य नीति अब सभी को समझ आने लगी है। इसका अध्ययन करने के बाद शिवसेना अपनी आगे की रणनीति बनाएगी। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ खराब रिश्तों के कारण बीजेपी की मुश्किलें बढ़ रही हैं। बीजेपी के सामने सबसे बड़ा संकट यह है कि महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव से पहले उसे लोकसभा के चुनावों का सामना करना है।