scriptमहाराष्ट्र में दोबारा लॉकडाउन लगाए जाने की अटकलों पर सीएम उद्धव ठाकरे ने लगाया विराम | Uddhav Thackeray say we are not proceeding Lockdown again in Maharashtra | Patrika News
राजनीति

महाराष्ट्र में दोबारा लॉकडाउन लगाए जाने की अटकलों पर सीएम उद्धव ठाकरे ने लगाया विराम

Coronavirus संकट के बीच CM Uddhav Thackeray का बड़ा बयान
Maharashtra में दोबारा नहीं लगेगा Lockdown
मुख्यमंत्री ने लोगों से की सरकार के निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील

Jun 12, 2020 / 05:07 pm

धीरज शर्मा

Uddhav Thackeray big statement on Lockdown Again in Maharashtra

Uddhav Thackeray big statement on Lockdown Again in Maharashtra

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( coronavirus ) का असर तेजी से बढ़ रहा है। देश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2 लाख 97 हजार के पार पहुंच चकी है। यही नहीं इस संक्रमण के चलते अब तक 8498 लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। यही वजह है कि देशभर के कई राज्यों एक बार लॉकडाउन लगाए जाने की चर्चा जोरों पर है। खासतौर पर महाराष्ट्र ( Corona in Maharashtra ) में कोरोना का साया लगातार बढ़ रहा है।
इस बीच महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ( CM Uddhav Thackeray ) ने लॉकडाउन ( Lockdown ) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उद्धव ठाकरे ने प्रदेश में दोबारा लॉकडाउन लगाए जाने की तमाम अटकलों को विराम दे दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश दोबारा लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा।
तेजी से बदल रही है मौसम की चाल, देश के कई राज्यों में अगले कुछ घंटों में होगी झमाझम बारिश, जानें कहां पहुंचा है मानसून

महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना के खतरे के बीच मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने साफ कर दिया है कि प्रदेश में किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि महाराष्ट्र में दोबारा लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। हालांकि इस दौरान उन्होंने राज्‍य की जनता से अपील भी की वे कहीं भी भीड़ न लगाएं और सरकार की ओर से जारी सभी निर्देशों का सख्ती से पालन करें।
महाराष्ट्र के कोरोना आंकड़ों पर एक नजर
आपको बता दें कि देश में फिलहाल महाराष्ट्र ऐसा प्रदेश है जहां सबसे ज्यादा कोरोना वायरस का संक्रमण है। इसमें भी मुंबई सबसे आगे है। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 97,648 तक पहुंच गई है। यानी जल्द ही महाराष्ट्र एक लाख के आंकड़े को पार कर जाएगा। वहीं अकेले प्रदेश में मरने वालों का आंकड़ा भी 3438 तक पहुंच गया है।
महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई के मुताबिक प्रदेश में जिंदगी ने एक बार फिर रफ्तार पकड़नी शुरू की है। विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले करीब 6 लाख लोगों ने लॉकडाउन में दी गई ढील के बाद अपना काम शुरू कर दिया है।
कोरोना संकट के बीच रक्षा मंत्रालय ने उठाया बड़ा कदम, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकल वेंडर्स को दी बड़ी राहत

राज्य में 25 हजार कंपनियों में कामकाज शुरू हो चुका है। अकेले पश्चिम महाराष्ट्र में 9 हजार 147 उद्योग हैं जिन्होंने अपने काम को गति देने शुरू कर दी है। देसाई ने बताया कि इन लोगों ने काम करने के लिये अनुमति मांगी थी। इनमें से 5,774 कंपनियों ने अपने यहां काम को रफ्तार दे दी है।

Home / Political / महाराष्ट्र में दोबारा लॉकडाउन लगाए जाने की अटकलों पर सीएम उद्धव ठाकरे ने लगाया विराम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो