scriptममता बनर्जी का BJP पर हमला, कहा- धर्मों ने सद्भाव से रहना सिखाया, न कि विभाजन करना | west bengal CM Mamta Banerjee Target BJP on religions | Patrika News
राजनीति

ममता बनर्जी का BJP पर हमला, कहा- धर्मों ने सद्भाव से रहना सिखाया, न कि विभाजन करना

धर्म को लेकर ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने BJP पर निशाना साधा
ममता ने कहा-धर्म महिलाओं, पुरुषों और बहनों का सम्मान करना है
धर्म का मतलब-केवल बड़े-बड़े धार्मिक उपदेश देना नहीं

नई दिल्लीFeb 21, 2020 / 12:44 pm

Shivani Singh

mamta.jpeg

,,

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्मयंत्री ममत बनर्जी ( Mamata Banerjee ) ने एक बार फिर बीजेपी ( BJP ) पर हमला बोला है। बीजेपी पर निशाना साधते हुए ममता ने कहा कि धर्म महिलाओं, पुरुषों और बहनों का सम्मान करना है, न कि केवल बड़े-बड़े धार्मिक उपदेश देना।

यह भी पढ़ें

दिल्ली दौरे पर महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे, सोनिया और मोदी से करेंगे मुलाकात

कोलकाता में भारत सेवाश्रम संघ के कार्यकम में पहुंची ममता बनर्जी ने कहा कि धर्म ने भारत को सद्भाव के साथ रहना सिखाया है, दूसरों का विभाजन और शोषण करना नहीं। स्वामी विवेकानंद, गुरु नानक, भगवान बुद्ध, रामकृषण परमहंस, गांधी जी जैसे अन्य लोगों ने सद्भावना का भाव भरा था।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ( west bengal cm mamata banerjee ) ने कहा कि हम एक अखंड भारत से प्यार करते हैं, न कि एक दूसरे को बांटने वाली बातों से। हमारे यहां कई देवी-देवता हैं और हम सब की पूजा करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘हिंदू धर्म ने हमे सिखाया है कि हम दूसरों से प्यार करें, उनके लिए हम अपने दरवाजे कभी बंद नहीं कर सकते। धर्म ने हमे सभी का खुले हाथों से अभिवादन करना, संयम और सहनशील बनना सिखाया है। देश के कल्याण से ही हमारा कल्याण संभव है। हमारी ताकत विविधता में एकता है।

mamtaaa.jpeg
यह भी पढ़ें

गिरिराज सिंह बोले- 1947 में मुस्लिमों को भेज देना था पाकिस्तान, पूर्वजों से हुई गलती

ममता ने आगे कहा, ‘2018 में स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण के 125 साल होने के मौके पर अमरीका में कार्यक्रम रखा गया था। मैं उस कार्यक्रम में जाना चाहती थी। लेकिन फिर मुझे बताया गया कि कुछ कारणों से कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। मुझे पता है कि आयोजनकर्ताओं पर कार्यक्रम को रद्द करने का दबाव बनाया गया था, क्योंकि मैं वहां जाना चाहती थी।

Home / Political / ममता बनर्जी का BJP पर हमला, कहा- धर्मों ने सद्भाव से रहना सिखाया, न कि विभाजन करना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो