scriptकेंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, आ सकती है भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट | Working Committee meeting today, BJP may release second list loksaha | Patrika News
राजनीति

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, आ सकती है भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट

आज शाम को फिर होगी भाजपा चुनाव समिति की बैठक
पहली सूची के उम्‍मीदवारों के नाम पर लगेगी मोहर
बिहार में भी भाजपा की टिकटों का ऐलान संभव

नई दिल्लीMar 22, 2019 / 01:23 pm

Dhirendra

Narendra Modi

नरेन्द्र मोदी

नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की गुरुवार को पहली सूची जारी होने के बाद शुक्रवार शाम को फिर भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। इस बठैक में जहां पहली सूची में शामिल उम्‍मीदवारों के नाम पर मोहर लगेगी, वहीं पार्टी की दूसरी लिस्ट भी आज आ सकती है।
बता दें कि गुरुवार को पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए 184 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस सूची में पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का नाम शामिल है। जबकि पार्टी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को टिकट नहीं दिया गया है। उनकी जगह गांधीनगर से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह चुनाव लड़ेंगे।
इराक: नौका डूबने से 100 लोगों की मौत, मरने वालों में अधिकांश बच्‍चे और महिलाएं

यहां से चुनावी मैदान में होंगे शाह

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी इस बार गांधीनगर से चुनाव नहीं लड़ेंगे। अब उनकी जगह गांधी नगर से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह चुनावी मैदान में होंगे। आडवाणी को टिकट न मिलने पर कांग्रेस ने भाजपा पर तंज कसा है। बता दें कि लालकृष्ण आडवाणी गांधीनगर से 8 बार सांसद रह चुके हैं।
रविशंकर प्रसाद बोले, ‘मैं भी चौकीदार’ को एक आंदोलन बनाएगी भाजपा, 500 लोकेशनों पर जनता से जुड़ेंगे PM

बिहार की टिकटों का आज ऐलान संभव

बिहार की लोकसभा टिकटों का ऐलान भी आज पार्टी कर सकती है। गुरुवार को ही कह दिया गया था कि बिहार की सीटों का ऐलान राज्य समिति ही करेगी। गुरुवार को भाजपा ने महाराष्ट्र के 16, असम के 8, अरुणाचल प्रदेश (2), छत्तीसगढ़ (5), जम्मू-कश्मीर (5), कर्नाटक (21), केरल (13), ओडिशा (10), राजस्थान (16), तमिलनाडु (5), तेलंगाना (10), उत्तराखंड (5), पश्चिम बंगाल (28), आंध्र प्रदेश के 2 और उत्तर प्रदेश के 28 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।

Home / Political / केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, आ सकती है भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो