राजनीति

येदियुरप्पा को आलाकमान का निर्देश, कर्नाटक सरकार को अस्थिर करने वाली गतिविधि से दूर रहें

कर्नाटक की सियासत में घमासान
येदियुरप्पा को भाजपा आलाकमान का निर्देश, सरकार को अस्थिर न करें
वेट एंड वॉच की स्थिति में टीम येदियुरप्पा, कुछ समय रहेंगे शांत

नई दिल्लीJun 01, 2019 / 02:28 pm

धीरज शर्मा

येदियुरप्पा को आलाकमान का निर्देश, कर्नाटर सरकार को अस्थिर करने वाली गतिविधि से दूर रहें

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल में जैसे ही भाजपा को बड़ा फायदा होता दिखा, राजनीतिक हलकों में ये खबर तेजी से फैली कि अब कांग्रेस को दो अन्य राज्यों में भी कांग्रेस की सरकार कभी भी गिर सकती है। इनमें मध्य प्रदेश और कर्नाटक का नाम शामिल था। दोनों ही राज्यों में जब से सरकार बनी है तब से ही उठा पटक का दौर चल रहा है। खास तौर पर कर्नाटक में लगातार जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन को भाजपा का डर सता है। येदियुरप्पा कई बार कह चुके हैं 20 से ज्यादा विधायक उनके संपर्क में हैं और वे मध्यावधि चुनाव के बाद सरकार बनाने में सक्षम हैं। इन सब के बीच मोदी के दोबारा सत्ता में आने के बाद येदियुरप्पा को हाईकमान ने साफ कर दिया है कि वे कर्नाटक सरकार को अस्थिर करने वाली किसी भी तरह की गतिविधि से दूर रहें।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष येदियुरप्पा ने कहा कि मैं हाल में दिल्ली से लौटा हूं और मुझे आलाकमान से निर्देश मिला है कि किसी भी ऐसी गतिविधि में शामिल नहीं होना है जिससे प्रदेश की सरकार अस्थिर हो। येदियुरप्पा ने गठबंधन के सहयोगियों से राज्य के विकास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा और यह साफ किया कि उनकी पार्टी सरकार को गिराने या अस्थिर करने का कोई प्रयास नहीं करेगी।
गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यभार संभालाः अधिकारियों की लेंगे बैठक, राजनाथ सिंह के हाथ देश की रक्षा

https://twitter.com/ANI/status/1134718724986904576?ref_src=twsrc%5Etfw
वेट एंड वॉच की स्थिति में टीम येदु
हालांकि येदियुरप्पा ने ये भी साफ कहा कि फिलहाल हम आलाकमान के निर्देश के मुताबिक कुछ वक्त के लिए शांत रहेंगे। इसके लिए हमें पार्टी से साफ तौर पर कहा गया है। कुछ समय बाद इसको लेकर कोई नई रणनीति भी सामने आ सकती है। लेकिन फिलहाल वेट एंड वॉच की स्थिति में है टीम येदु।

येदियुरप्पा ने सिद्धारमैया पर लगाया आरोप
कर्नाटक में सरकार को अस्थिर न करने के केंद्र के आदेश के बीच येदियुरप्पा ने सिद्धारमैया पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि सिद्धारमैया अपने कुछ विधायकों को मेरे पास भेजकर राजनीतिक फायदा उठाना चाहते हैं। दरअसल लोकसभा चुनावों के बाद से ही जेडीएस-कांग्रेस सरकार विस्तार के जरिये संभावित संकट को टालने में जुटी है।
मौसमः अभी और झुलसाएगी गर्मी, राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में जारी रहेगा लू का प्रकोप

 

…ताकि न जाए गलत संदेश

दरअसल येदियुरप्पा को शांत रहने के निर्देश देने के पीछे भाजपा आलाकमान की बड़ी वजह है। पिछले लंबे समय से खास तौर पर लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल से ही खबरें आने लगी थीं कि कांग्रेस की नई नवेली सरकारों को भाजपा कभी भी गिरा सकती है। इन खबरों का असर भी दिखाई देने लगा था। नतीजों के दिन ही कर्नाटक सीएम एचडी कुमारस्वामी ने अनौपचारिक बैठक बुलाई और आगे की रणनीति पर काम शुरू किया। इसके बाद खबरें आईं कि जेडीएस भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने के मूड में है जिसे भाजपा ने रिजेक्ट कर दिया है और सरकार गिरारकर दोबारा चुनाव के जरिये सरकार बनाना चाहती है। कुल मिलाकर इस तरह की खबरों से पार्टी की छवि को नुकसान हो रहा था। बेंगलूरु के निकाय चुनाव में ही कांग्रेस के पक्ष में नतीजे इसका बड़ा उदाहरण भी हैं। ऐसे में पार्टी नहीं चाहती कि मोदी सरकार 2 के शुरुआती दिनों में पार्टी की इमेज को बट्टा लगे। ऐसे में पार्टी ने इस तरह की गतिविधि से प्रदेश ईकाई को दूर रहने की ही सलाह दी है।
 

ये सीटों का गणित
कर्नाटक में 2018 विधानसभा चुनाव के दौरान त्रिशंकु विधानसभा के हालात बने थे। 224 सीट वाली विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने 104 सीट के साथ सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया। जबकि कांग्रेस ने 80 सीट के साथ दूसरे नंबर पर कब्जा जमाया। वहीं जेडीएस के हाथ 37 सीटें आईं। सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी भाजपा सरकार बनाने में नाकाम रही। कांग्रेस-जेडीएस ने मौका मिलते ही सरकार बना डाली। येदियुरप्पा सत्ता पर सिर्फ तीन दिन ही काबिज हो पाए और 19 मई 2018 को कुर्सी गंवा बैठे।

Home / Political / येदियुरप्पा को आलाकमान का निर्देश, कर्नाटक सरकार को अस्थिर करने वाली गतिविधि से दूर रहें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.