scriptसंभाग से एक हजार अफीम किसान कल करेंगे दिल्ली कूच | A thousand opium farmers will fly tomorrow in Delhi | Patrika News
प्रतापगढ़

संभाग से एक हजार अफीम किसान कल करेंगे दिल्ली कूच

जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन कर वित्त मंत्री से करेंगे भेंटभारतीय अफीम किसान संघर्ष समिति की बैठक

प्रतापगढ़Jul 19, 2019 / 08:32 pm

Devishankar Suthar

Pratapgarh

pratapgarh


जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन कर वित्त मंत्री से करेंगे भेंट
भारतीय अफीम किसान संघर्ष समिति की बैठक
छोटीसादड़ी
उपखण्ड क्षेत्र के जलोदा जागीर ग्राम पंचायत में स्थित मोतीपुरा गांव में शुक्रवार को अखिल भारतीय अफीम किसान संघर्ष समिति की बैठक का आयोजन हुआ।
अफीम किसान संघर्ष समिति के संरक्षक मांगीलाल बिलोट ने कहा कि केंद्र सरकार के अधीन नारकोटिक्स विभाग व वित्त विभाग द्वारा अफीम किसानों को खत्म करने की साजिश की जा रही है। भारत की उच्च क्वालिटी की अफीम को घटिया बताकर अफीम किसानों तो खत्म करने की साजिश हो रही हैं। अफीम में 5 पाइंट 9 की मार्फिन का ऐसा नियम जो खुद नारकोटिक्स के अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी नहीं समझते हैं। ऐसा नियम किसानों पर थोप कर किसानों का गला घोटने की अंतरराष्ट्रीय ताकतों के इशारे पर साजिश कर रहे हैं। इस नीति के तहत हजारों अफीम किसान बेरोजगार हो जाएंगे। बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष राम नारायण जाट ने बताया कि अफीम से 200 प्रकार की मेडिसिन बनती है। जिससे देश के नागरिक को स्वास्थ्य लाभ लेते हैं। उस उच्च क्वालिटी की अफीम को घटिया बताया जा रहा है। अफीम किसानों को अफीम का वाजिब मूल्य एक लाख प्रति किलो की मांग उठाई। अफीम संघर्ष समिति के गोपाल ने देश के पीएम मोदी के मेक इन इंडिया के सपने के विपरित भारतीय अफीम को विदेशी ताकतों ऑस्ट्रेलियन पद्धति का विरोध किया। नंदकिशोर जणवा प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष ने अफीम किसानों को संगठित होकर 21 जुलाई को दिल्ली कूच कर सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। इसी तरह सभा को विकास जाट, किशन जणवा, चांदमल धाकड़, सुरेश धाकड़ ने अधिक से अधिक संख्या में रविवार को दिल्ली कूच करने का आह्वान किया। किसान महासभा में अफीम हितैषी किसान नीति बनाने के लिए निर्णय लिए गए। जिनमें अफीम से मार्फिंन के नियम को पूर्णतया हटाना। अफीम का मूल्य एक लाख प्रति किलो करना, 2000 के बाद के सभी अफीम अधिकारियों और मुखियाओं की सीबीआई जांच करना। 1998 के बाद के कटे हुए अफीम पट्टे बहाल करना। सहित 10 सूत्रीय मांग वित्तमंत्री के सम्मुख रखेंगे। किसान महासभा में चित्तौड़-प्रतापगढ़ के अफीम किसान देवीलाल धाकड़, शिवनारायण धाकड़, निर्भयराम धाकड़, मांगीलाल पटेल, पूरन देवड़ा, प्रहलाद जणवा सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Home / Pratapgarh / संभाग से एक हजार अफीम किसान कल करेंगे दिल्ली कूच

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो