शान्ति भंग के आरोप में 5 गिरफ्तार
प्रतापगढ़
जिले की पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। धरियावद पुलिस ने बताया कि प्रकाश पुत्र लालूजी लौहार निवासी धरियावद को गिरफ्तार किया है। धमोतर पुलिस ने कारूलाल मीणा, गोवर्धन मीणा निवासी महुड़ीखेड़ी को गिरफ्तार किया। रठांजना पुलिस ने अशोक बावरी निवासी मंगरोड़ा, घनश्याम जटीया निवासी काजली खेड़ा को गिरफ्तार किया।

पीपा जयंती महोत्सव पर निकलेगी शोभायात्रा, प्रतिभाओं का होगा सम्मान
छोटीसादड़ी
पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज सेवा संस्थान की आरे से 31 मार्च को संत शिरोमणि श्री पीपानन्दाचार्य की जयंती मनाई जाएगी। दर्जी समाज अध्यक्ष राजकुमार टेलर ने बताया कि नगर के गोविंदेश्वर महादेव मंदिर परिसर से सुबह शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद समारोह स्थल श्यामजी की बगीची में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। बच्चों व युवाओं द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।