प्रतापगढ़

महुडिय़ा में निकला पथ संचलन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का

प्रतापगढ़Jan 14, 2018 / 06:48 pm

rajesh dixit

pratapgarh


छोटीसादड़ी
महुडिय़ा गांव में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का स्थानीय शाखा का पथ संचलन निकाला गया। आरएसएस के गोमाना मंडल के कार्यवाह विजय सेन ने बताया कि 120 स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में संघ की प्रार्थना की। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदान से पथ संचलन शुरू हुआ। जो गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए नीम चौराहे पर संपन्न हुआ। गांव के हर मार्ग में सैकड़ों महिला पुरुष व बच्चे संचलन पर पुष्प वर्षा कर रहे थे। संचलन के बाद बौद्धिक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निंबाहेड़ा जिले के सह जिला कार्यवाह लाभचंद धाकड़ का रहा। उन्होंने कहा कि भेदभाव रहित हिंदू समाज का निर्माण करना है। स्वयंसेवक का उद्देश्य है और इसी से राष्ट्र का पुनरुत्थान होगा। पथ संचलन का संपत शाखा के मुख्य शिक्षक योगेश सुथार ने कराया। प्रार्थना विजय जणवा ने कराई। संचलन के अग्रसर कुलदीप सुथार रहे। बौद्धिक के बाद आभार पुखराज जणवा ने व्यक्त किया।

चोरी का प्रयास करते एक गिरफ्तार
प्रतापगढ़
देवगढ़ पुलिस ने रविवार को चोरी का प्रयास करते एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अनिल पुत्र उदयलाल मेघवाल निवासी तलाया थाना धमोतर को गिरफ्तार किया है।

जरुतमंदों को बांटे कंबल
धोलापानी
क्षेत्र मे वरिष्ट नागरिक मंच एवं मंशापूर्ण महादेव पर्यावरण विकास समिति की ओर से रविवार को जरुरतमंदों को कंबल बांटे। धोलापानी में तीन दर्जन लोगों को कंबल व बिस्किट वितरीत किए गए। इस अवसर पर मंच के संरक्षक भूरालाल साहू, अध्यक्ष अमृतलाल वया, मंशापूर्ण महादेव पर्यावरण सेवा एवं विकास समिति एवं सोनी समाज अध्यक्ष गणेश सोनी, प्रदेश अध्यक्ष युवा कुमावत समाज प्रकाश कुमावत, ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी चंद्रप्रकाश साहू, पूर्व उप प्रधान लाभचंद टांक, नंदलाल नागोरी, रामकृष्ण जगदाले, देवकरण सोनी, धोलापानी ग्राम युवा कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश टांक आदि मौजूद थे।
नवमतदाता पंजीकरण अभियान तहत केम्प आयोजित
प्रतापगढ़
भाजपा की ओर से नवमतदाता पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को शिविर लगाया गया।
भाजपा प्रतिक्रिया विभाग जिला प्रमुख जीवन आंजना ने बताया कि जिला महामंत्री हेमन्त मीणा के मुख्य आतिथ्य, मण्डल अध्यक्ष मांगूसिंह सिसोदिया की अध्यक्षता में मनाया गया। प्रधान कारी बाई मीणा, जिला संयोजक रितेश सोमानी, मण्डल महामंत्री गिरीश बाठी के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुए। झांसडी, गंधेर, असावता, अवलेश्वर व बसाड़ में आयोजित हुए। साथ ही बूथ बैठको का भी आयोजन किया गया।

Hindi News / Pratapgarh / महुडिय़ा में निकला पथ संचलन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.