scriptजिला प्रमुख ने विभिन्न विकास कार्यों के किए लोकार्पण | District head inaugurated various development works | Patrika News
प्रतापगढ़

जिला प्रमुख ने विभिन्न विकास कार्यों के किए लोकार्पण

जिला प्रमुख ने विभिन्न विकास कार्यों के किए लोकार्पण

प्रतापगढ़Nov 19, 2019 / 06:31 pm

Rakesh Verma

जिला प्रमुख ने विभिन्न विकास कार्यों के किए लोकार्पण

जिला प्रमुख ने विभिन्न विकास कार्यों के किए लोकार्पण

प्रतापगढ़. जिला प्रमुख सारिका मीणा ने मंगलवार को खेरोट तथा कैरवास में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण किए। भाजपा जिला मीडिया प्रमुख महेश शर्मा ने बताया कि मंगलवार को जिला प्रमुख सारिका मीणा के मुख्य आतिथ्य भाजपा के सुहागपुरा मण्डल अध्यक्ष मानमल मीणा की अध्यक्षता एवं प्रधान कारीबाई मीणा, भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष हीरालाल रैदास, युवामोर्चा जिला महामंत्री संजय बैंसला तथा सुहागपुरा मण्डल के भाजपा युवामोर्चा मण्डल अध्यक्ष जसपाल आंजना के विशिष्ट आतिथ्य में यह लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें खेरोट एवं केरवास में भारत के भविष्य के नागरिकों के निर्माण के लिए इन दोनों गांवों में स्थित विद्यालयों में निर्मित किए गए कक्षा कक्षों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर जिला प्रमुख सारिका मीणा ने कहा कि प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में भाजपा की पूर्ववर्ती राजस्थान सरकार के कार्यकाल में पूर्व जनजाति विकास मंत्री नन्दलाल मीणा की ओर से प्रतापगढ़ सहित सम्पूर्ण कांठल क्षेत्र के विकास के लिए हजारों विकास कार्य करवाए गए थे। इन विकास कार्यों की बदौलत विकास की दौड़ में राजस्थान में कभी निचले स्थान पर रहने वाले कांठल क्षेत्र में विकास की गंगा बहने लगी। जिले में दिखाई दे रहा विकास नन्दलाल मीणा की देन है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने केंद्रीय नेतृत्व की ओर से स्थापित आदर्श एवं सकारात्मक सोच को अपनाते हुए सबका साथ सबका विकास के सपने साकार करने के साथ क्षेत्र के समग्र विकास की राजनीति की है। भाजपा ने कभी भी तोडऩे की राजनीति नही की बल्कि हमेशा जोडऩे की राजनीति की है। अपनी सकारात्मक सोच के कारण कभी देश की सबसे बड़ी पंचायत में मात्र दो सदस्य वाली हमारी पार्टी आज 303 सांसदों के साथ देश की सर्वोच्च सत्ता का संचालन कर रही है। वहीं कांग्रेस का हाल देखिए सत्ता के घमंड में आम जनता को कुचलने की नीतियों का परिणाम है कि उसे अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए आम जनता से नही पूरे हो सकने वाले लुभावने वादे करने पड़ रहे हैं। इस बार राजस्थान की भोली जनता इनके झांसे में आ गई किन्तु अब यह काठ की हांडी भी दोबारा नही चढऩे वाली आने वाले पंचायत चुनावों में क्षेत्र की जनता इनको करारा जवाब देगी तथा इनको इनकी असली जगह दिखा देगी। इस अवसर पर प्रधान कारी बाई मीणा, मानमल मीणा, संजय बैंसला, जसपाल अंजना, बालूराम मीणा, चतुर्भुज मीणा, वंदना खेमराज मीणा, नानूराम मीणा, पृथ्वीराज मीणा, राजेश शंभूसेन सुनील जैन सहित कई मौजूद थे।

Home / Pratapgarh / जिला प्रमुख ने विभिन्न विकास कार्यों के किए लोकार्पण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो