scriptकिसानों की आय दोगुनी के लिए होंगे प्रयास | Efforts will be made to double the income of farmers | Patrika News
प्रतापगढ़

किसानों की आय दोगुनी के लिए होंगे प्रयास

प्रतापगढ़. कृषि विज्ञान केन्द की ओर से सोमवार को कृषि उपज मण्डी में 9वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला स्तरीय कृषि अधिकारियों, गैर सरकारी संस्थाओं के अधिकारी, प्रगतिशील कृषक व कृषक महिलाओं ने भाग लिया। सभी ने अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता डॉ. एस. एल. मून्दड़ा निदेशक प्रसार शिक्षा निदेशालय, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर ने की। उन्होंने बताया कि किसानों की आमदनी दोगुनी करने में कृषि विज्ञान केन्द्र महत्वपूर्ण भागिदारी निभा सकता हैं।

प्रतापगढ़Oct 20, 2020 / 09:47 am

Devishankar Suthar

किसानों की आय दोगुनी के लिए होंगे प्रयास

किसानों की आय दोगुनी के लिए होंगे प्रयास


कृषि विज्ञान केन्द्र की वैज्ञानिक सलाहकार समिति की वार्षिक बैठक
प्रतापगढ़.
कृषि विज्ञान केन्द की ओर से सोमवार को कृषि उपज मण्डी में 9वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला स्तरीय कृषि अधिकारियों, गैर सरकारी संस्थाओं के अधिकारी, प्रगतिशील कृषक व कृषक महिलाओं ने भाग लिया। सभी ने अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता डॉ. एस. एल. मून्दड़ा निदेशक प्रसार शिक्षा निदेशालय, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर ने की। उन्होंने जिले में कृषक उत्पादक समूह बनाने के लिए जोर दिया। उन्होनें बताया कि केन्द्र पर मधुमक्खी पालन, मशरुम इकाई भी विकसित की जानी चाहिए। जिसे देखकर किसान भी आमदनी के रुप में इसकों अपनाएं। डॉ. मून्दड़ा ने केन्द्र पर अमरुद, सीताफल एवं आम के मातृवृक्ष स्थापित करने की बात कही। जिससे किसानों को गुणवत्तायुक्त पौधे प्राप्त हो सकें। उन्होंने बताया कि किसानों की आमदनी दोगुनी करने में कृषि विज्ञान केन्द्र महत्वपूर्ण भागिदारी निभा सकता हैं।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्-कृषि तकनीकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, क्षेत्र-2 के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. पी. पी. रोहिल्ला ने कृषि विज्ञान केन्द्र, प्रतापगढ़ को मॉडल केन्द्र बताया। उन्होंने कहा कि यह केन्द्र किसानों की आशा के अनुरुप कार्य कर उनकी आय बढ़ाने में अहम् भूमिका निभा रहा हैं। इस अवसर पर सह अनुसंधान निदेशक महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर डॉ. अरविन्द वमा, विभागाध्यक्ष, पशुपालन विभाग, राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर एवं विशेषज्ञ डॉ. लोकेश गुप्ता ने केन्द्र के कार्यों की सराहना की। डॉ. जी. एल. नायक पशुपालन विभाग, प्रतापगढ़ ने पशुओं के लिए पौष्टिकता से भरपूर अजोला पर ज्यादा से ज्यादा प्रशिक्षण देने की बात कही। कृषि विभाग के सहायक निदेशक (सांख्यिकी) गोपालनाथ योगी ने जिले में जैविक खेती एवं सीताफल की खेती बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने मसाला फसलों की खेती पर भी जोर दिया। सहायक निदेशक (कृषि) ख्यालीलाल खटीक ने किसानों को उन्नत फसल तकनीक अपनाने के लिए प्रशिक्षण करने की बात कही। मण्डी सचिव मदनलाल गुर्जर ने कृषि विधेयक पर चर्चा की। मुकेश आमेटा, प्रभारी इफको, प्रतापगढ़ ने रासायनिक खेती पर चिन्ता जाहिर करते हुए जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाने के लिए कहा। राजीविका के दीपक चौबीसा, ग्रामीण बड़ौदा स्वरोजगार संस्थान के जितेन्द्र राठौड़, कृषि अधिकारी उद्यान ललितगिरी ने भी जानकारी दी।
वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक के प्रारम्भ में केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रभारी डॉ. योगेश कनोजिया ने पिछले वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक में दिए गए सुझावों एवं उनके अनुकरण के बारे में बताया। केन्द्र के तकनीकी सहायक डॉ. रमेशकुमार डामोर ने धन्यवाद दिया।

Home / Pratapgarh / किसानों की आय दोगुनी के लिए होंगे प्रयास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो